फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   एक ही घाट पर सजीं मां और बेटे की चिताएं

एक ही घाट पर सजीं मां और बेटे की चिताएं

Thu, 14 Jun 2018 01:07 AM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
एक ही घाट पर सजीं मां और बेटे की चिताएं
घाटमपुर (कानपुर)। बीते मंगलवार की सुबह क्षेत्र के यमुनापट्टी के गांव कोटरा (मकरंदपुर) में फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाली मां और उसके बेटे की चिताएं एक ही घाट पर सजाई गईं। इधर, दुखी परिवार का हालचाल जानने के लिए न तो कोई जनप्रतिनिधि पहुंचा और न ही कोई अधिकारी।
विज्ञापन

थाना सजेती के कोटरा (मकरंदपुर) गांव निवासी रामनाथ निषाद की पत्नी जनकदुलारी (65) ने बहू से विवाद के बाद मंगलवार की सुबह गांव के बाहर आम के पेड़ पर साड़ी का फंदा बांधकर आत्महत्या कर ली। वहीं, पीछे से मां की खोज करते पहुंचा उसके पुत्र सरवन (23) भी उसी पेड़ की दूसरी डाल में अंगौछे का फंदा बांधकर फांसी पर झूल गया था। पुलिस ने मां-बेटे के शवों का मंगलवार को पीएम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। गांव के प्रधान सुबेदार सिंह ने बताया कि शाम को मां-बेटे के शव गांव आ गए थे। रात होने और मृतका जनकदुलारी के एक बेटे के बाहर होने से मंगलवार को अंतिम संस्कार नहीं हो पाया।
विज्ञापन

गांव निवासी हरनाथ सिंह परमार एडवोकेट और पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि जनकदुलारी का एक बेटा सूबेदार निषाद सूरत (गुजरात) में मजदूरी करता है। हादसे के बाद सूचना भेजी गई थी। लेकिन, दुर्भाग्य से ट्रेन लेट हो जाने के चलते रास्ते में फंस गया। उसका फोन आने के बाद परिजनों और गांववालों ने मां-बेटे के शवों को गांव के बाहर यमुना नदी के घाट पर ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। बताया कि जिस समय एक ही घाट पर मां-बेटे की चिताएं जलीं तो लोगों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed