{"_id":"5b0b0eb24f1c1ba96e8b4dbb","slug":"11527451314-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू के बल पर किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाकू के बल पर किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Updated Mon, 28 May 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
डेरापुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में दो दिन पूर्व घर में किशोरी को अकेला पाकर एक युवक ने चाकू की बल पर दुष्कर्म किया। किशोरी के भाई ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि छत्तीसगढ़ में प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी मां व बहन गांव में रहती हैं। आरोप है कि 20 मई को मां किशोरी को पड़ोसियों के सहारे घर पर छोड़कर बड़ी पुत्री के घर कार्यक्रम में गई थी। बीते 25 मई की शाम करीब 5 बजे किशोरी घर में अकेली थी, तभी गांव का एक युवक घर में घुस गया और चाकू की बल पर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। बाद में किशोरी ने घटना की सूचना भाई को दी।
इंचार्ज थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी के भाई की तहरीर पर आरोपी युवक राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके के खिलाफ दुष्कर्म व बाल लैंगिक अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सीएचसी भेज गया है।