{"_id":"5aaeb2354f1c1baf758b6272","slug":"11521398325-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने के खेत में लगी आग, हजारों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ने के खेत में लगी आग, हजारों का नुकसान
Updated Mon, 19 Mar 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंपिल। गांव जिजौटा बुजुर्ग में गन्ने की खेत में आग लग गई। दो ग्रामीणों की करीब 11 बीघे गन्ना जलकर राख हो गया। पीड़ित ने आगजनी का आरोप लगाया है। गांव जिजौटा निवासी रामनरेश ने तीन बीघे में गन्ना बोया है। रविवार सुबह करीब 10 बजे खेत में आग लग गई। तेज हवा के कारण आग रविंद्र के खेत में गन्ने ने भी पकड़ ली। मौके पर जुटे लोगों ने करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया। रामनरेश व रविंद्र ने बताया कि उनके खेत का गन्ना आग लगने से जल गया। पीड़ितों ने गांव के एक व्यक्ति के खिलाफ आग लगाने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि कुछ दिन पूर्व गन्ना कटाने का विरोध किया था। इसी कारण उसके खेत में आग लगा दी गई। एसओ महेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
गन्ने के खेत में आग से हजारों का नुकसान
विज्ञापन
गन्ने के खेत में आग से हजारों का नुकसान