फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   भाजपाइयों ने जीत पर बंटी मिठाई

भाजपाइयों ने जीत पर बंटी मिठाई

Sun, 04 Mar 2018 12:08 AM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
भाजपाइयों ने जीत पर बंटी मिठाई
फर्रुखाबाद। पूर्वोत्तर राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर जिले के भाजपाइयों ने त्रिपोलिया चौक पर मिठाई बांटकर व आतिशबाजी छुड़ाकर खुशी जताई। हालांकि आतिशबाजी छुड़ाते समय कई भाजपाइयों के कपड़ों में आग लगते-लगते बची। इससे अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


त्रिपुरा समेत अन्य राज्यों में भाजपा सरकार बनने की जानकारी पर शनिवार को भाजपाई त्रिपोलिया चौक पर एकत्र हुए। सदर विधायक मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी ने चटाई (आतिशबाजी) में जैसे ही आग लगाई तो पटाखे छूटने लगे। इससे अफरा-तफरी मच गई। कई भाजपाइयों के कपड़ों में आग लगते-लगते बची। इसके बाद भाजपाइयों ने
विज्ञापन


एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर जीत की बधाई दी। जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा कि भाजपा ने वाम मोर्चा की सरकार को उखाड़ फेंका है। नगर अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता ने कहा कि पूर्वोत्तर में लंबे समय तक कांग्रेस व कम्युनिस्ट का राज रहा लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कुशल नेतृत्व से भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन


का परचम फहरा। इस अवसर पर जिला महामंत्री रूपेश गुप्ता, मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी, संजीव मिश्र, मीरा सिंह, नरेंद्र राठौर, अनुराग दुबे, गिरीश अग्निहोत्री, दिनेश कटियार, प्रबल त्रिपाठी, विकास त्रिवेदी, पीयूष त्रिपाठी, गुंजन अग्निहोत्री, शिवम दुबे, रामकुमार राठौर, भाष्करदत्त द्विवेदी, रामकिशोर सैनी, रामकुमार राठौर और अंकुर मिश्र आदि मौजूद रहे।

फोटो- 22, त्रिपोलिया चौक पर जिलाध्यक्ष को लड्डू खिलाकर जीत की बधाई देते मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी।
भाजपाइयों ने मिठाई बांट जताई खुशी
आतिशबाजी छुड़ाते समय मची अफरातफरी, कई भाजपाइयों के कपड़ों में आग लगने से बची
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed