फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   443 किसानों को बांटे गए कर्ज माफी प्रमाणपत्र

443 किसानों को बांटे गए कर्ज माफी प्रमाणपत्र

Mon, 23 Oct 2017 11:38 PM IST
Updated Mon, 23 Oct 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
443 किसानों को बांटे गए कर्ज माफी प्रमाणपत्र

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कायमगंज। सोमवार को लघु व सीमांत किसानों के फसल ऋण माफी योजना के अंतर्गत सीपी गेस्ट हाउस में तृतीय कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें 443 किसानों को 3,57,05,398 रुपये के प्रमाणपत्र दिए गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ संासद मुकेश राजपूत व अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलन से किया। वहीं सीपीवीएन स्कूल के बच्चों ने स्वागत व देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। आर्यन ने देशभक्ति गीत पर नृत्य से समां बांध दिया। सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि देश-प्रदेश की वर्तमान सरकारें किसानों के हित में जो कदम उठा रही हैं वो पिछली सरकारों ने कभी नहीं उठाया। अमृतपुर विधायक ने प्रदेश सरकार द्वारा किसानों की प्रगति के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी। बताया कि किसानों को पर्याप्त बिजली मिल रही है तथा 48 घंटे में खराब ट्रांसफार्मर बदले जा रहे हैं।
विज्ञापन


उप जिलाधिकारी आरसी यादव ने ऋण माफी योजना पर प्रकाश डाला। बताया कि योजना का उद्देश्य कृषि क्षेत्र को विकसित करना है। छोटे किसानों को कर्ज की देनदारी से बाहर निकालकर इनका आर्थिक एवं सामाजिक उन्नयन करना है। कृषि क्षेत्र का विकास करके ही समाज का आर्थिक विकास होगा। इस मौके पर एडीएम आरवी सोनकर, जिला कृषि अधिकारी डॉ. राकेश कुमार सिंह, उप कृषि निदेशक राजकुमार सिंह, तहसीलदार गजेंद्र सिंह, तहसीलदार न्यायिक मिथलेश कुमार, नायब तहसीलदार पवन गप्ता आदि लोग मौजूद रहे। संचालन दीपिका त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


443 किसानों को बांटे गए कर्ज माफी प्रमाणपत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed