{"_id":"5c8ff022bdec22140a174f27","slug":"111552936994-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नक्सली हमले में उन्नाव का जवान शहीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नक्सली हमले में उन्नाव का जवान शहीद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नक्सली हमले में उन्नाव का जवान शहीद
उन्नाव। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में सोमवार शाम नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में शहर के कब्बाखेड़ा निवासी शशिकांत तिवारी शहीद हो गए। वह सीआरपीएफ की 231वीं बटालियन में तैनात थे।
उन्नाव के माखी थाना के बेलसी गांव के मूल निवासी सीआरपीएफ जवान शशिकांत तिवारी (42) 16 जनवरी को वह छुट्टी पर आए थे और 31 जनवरी को वापस दंतेवाड़ा गए थे। सोमवार शाम सीआरपीएफ हेडक्वार्टर से पत्नी अनीता तिवारी पति शशिकांत के नक्सली हमले में शहीद होने की सूचना दी गई। कानपुर के चौबेपुर मायके में सूचना पाकर अनीता बिलख पड़ी तो पूरे परिवार में कोहराम मच गया। रात करीब 11 बजे वह बच्चों के साथ अपने घर कब्बाखेड़ा लौटी। देर रात तक रिश्तेदारों और मोहल्ले के लोगों की भीड़ लगी रही। रात दस बजे प्रशासनिक अधिकारियों के भी शहीद के घर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। जेल चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह, कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्रा, एसडीएम सदर दिनेश कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट राकेश कुमार भी पहुंचे और उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया।