{"_id":"5c6da3c8bdec220c0c32261f","slug":"111550689224-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृत योजना में पाइप लाइन की खुदाई का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृत योजना में पाइप लाइन की खुदाई का विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। अमृत योजना के तहत शहर में पाइप लाइन खुदाई का काम चल रहा है। इससे सड़कें टूट गई है। इससे नाराज सभासदों ने चेयरमैन पुत्र से मामले की शिकायत कर ईओ के खिलाफ विरोध दर्ज किया। ईओ ने जल निगम एक्सईएन की जिम्मेदारी बताकर अपना बचाव किया। जल निगम एक्सईएन ने सड़कों की मरम्मत के बाद आगे तोड़फोड़ कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद सभासद शांत हुए।
बीते तीन महीन से शहर के पीडी नगर, हिरन नगर, आवास विकास में अमृत पेयजन योजना के तहत पाइप लाइन बिछाई जा रही है। शहरी क्षेत्र में अब तक बीस किलोमीटर से अधिक पाइप लाइन बिछाई जा चुकी है। इस दौरान सड़क मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। इसके विरोध में बुधवार कई सभासद नगर पालिका चेयरमैन कार्यालय पहुंचे। यहां मौजूद चेयरमैन प्रतिनिधि पुत्र प्रशांत कटियार से सड़कें खराब होने की बात कहकर नगर पालिका ईओ आरपी श्रीवास्तव के खिलाफ कड़ा गुस्सा व्यक्त किया। वहीं कार्यालय में मौजूद ईओ ने जल निगम एक्सईएन की जिम्मेदारी बताकर अपना बचाव किया।
ईओ व चेयरमैन प्रतिनिधि ने जल निगम एक्सईएन केके कटियार से बात कर नगर पालिका कार्यालय बुलाया। सभासदों ने पाइप लाइन बिछाए जाने से सड़कों की दुर्दशा बताकर हंगामा करने लगे। चेयरमैन प्रतिनिधि ने हंगामा कर रहे सभासदों को शांत कराया। इस दौरान जल निगम एक्सईएन केके कटियार ने टूटी सड़कों की मरम्मत कर आगे का काम कराने का आश्वासन दिया। इस पर सभासदों का गुस्सा शांत हुआ। उधर, वेंडिंग जोन में रखी जा रही लोहे की दुकानों पर भी विवाद गरमाया रहा। सभासदों ने कहा कि न तो पालिका अध्यक्ष को पता है और न ही बोर्ड बैठक में कोई प्रस्ताव पास हुआ। सभासदों ने ईओ पर मनमानी का आरोप लगाकर मामले की शिकायत डीएम से करने की बात कही।
विज्ञापन
- सभासदों ने ईओ से जताई नाराजगी, जलनिगम एक्सईएन ने सड़कों की मरम्मत का दिया आश्वासन