फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   खेत में मिला युवक का शव

खेत में मिला युवक का शव

Sat, 27 Oct 2018 01:08 AM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खेत में मिला युवक का शव
रूरा (कानपुर देहात)। क्षेत्र के खुमानपुरवा गांव में धान के खेत में एक युवक का शव पड़ा मिला। सीओ अकबरपुर ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन

खुमानपुरवा गांव से कुछ दूरी पर रेलवे लाइन के निकट खेत में एक युवक का शव पड़ा मिला। खेत मालिक सत्येंद्र सिंह ने इसकी सूचना पुलिस को दी। उसने बताया कि वह फसल देखने खेत पर गया था तभी मेड़ के किनारे पानी में शव पड़ा दिखा। सीओ अकबरपुर अर्पित कपूर ने पुलिस कर्मियों के साथ आसपास घटना से संबधित साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। शव के पास ही एक नीली पैंट पड़ी मिली, जिसमें किसी आईकार्ड का कवर रिबन समेत पड़ा मिला। दूसरी जेब में घास के कुछ टुकड़े पड़े थे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल के आसपास के साक्ष्य जुटाने के की कोशिश की। सीओ अकबरपुर ने बताया कि युवक की उम्र लगभग 22 के आसपास होगी। शव दो दिन पुराना लग रहा है। शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

शव को देखकर ग्रामीणों ने किसी मानसिक रूप से बीमार युवक का शव होने की आशंका जताई। घटनास्थल के पास में ही रेलवे लाइन है रात में किसी ट्रेन के रुकने पर युवक के भटककर खेत में पहुंचने की आशंका है। युवक की पैंट की जेब में मिली घास, टूटे आईकार्ड के रिबन व हाथों में हेयर बैंड बांधे होने से उसके मानसिक रूप से बीमार होने की चर्चा होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed