{"_id":"5b4116b74f1c1bc2248b51a5","slug":"111530992311-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिलचिलाती धूप से महिला गिरकर हुई बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिलचिलाती धूप से महिला गिरकर हुई बेहोश
Updated Sun, 08 Jul 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
पुखरायां (कानपुर देहात)। कस्बा मेन रोड डिग्री कॉलेज के सामने चिलचिलाती धूप में एक महिला गिरकर बेहोश हो गई। पानी की छीटें डालकर होश में लाया गया। बाद में निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया।
शनिवार को बाइक पर बैठकर जा रही एक महिला अचानक उतरने लगी। लड़खड़ा कर चक्कर खाकर गिर गई। उल्टी होने लगी। सड़क किनारे ही फुटपाथ पर लेट गई। दुकानदारों ने उसके साथ के व्यक्ति को बोतल में पानी देकर छीटे मारने को कहा। पानी के छींटे पड़ने पर उसको होश आया। बाद में पानी पिलाकर छाया में बैठाया गया। मूसानगर थाना क्षेत्र के सिहारी लाखनसिंह ने बताया कि भतीजी संगीता उसके साथ बाइक से बाजार आई थी। बैंक से कुछ रुपये निकालने के बाद बाइक पर बैठने लगी चक्कर आकर गिर गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से जान बच गई। चिलचिलाती धूप और गर्मी के कारण ऐसा हो गया। वह अस्पताल लेकर जा रहा है। सीएचसी कि चिकित्साधिकारी डॉ. मनोजकुमार ने बताया बरसात नहीं हो रही है। तेज धूप और गर्मी भी अधिक है। ऐसे में दोपहर के समय घर से कतई न निकले। बदन को ढककर रखे पानी की बोतल साथ रखें। मुंह सूखने न दें पानी का सेवन करते रहें बच्चों को थोड़ी-थोड़ी देर पानी पिलाते रहें। बार-बार पल्टी होने पर तुरंत चिकित्सक के यहां ले जाएं।