{"_id":"5aa95efa4f1c1b4d0a8b4d8c","slug":"111521049338-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समझौते से रुका तलाक, बेटे संग लौटी यासमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समझौते से रुका तलाक, बेटे संग लौटी यासमीन
Updated Wed, 14 Mar 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। पति से तलाक की बात सुनकर बंगलूरू से आने वाली यासमीन का बुधवार को समझौता हो गया। अब उसका पति तलाक नहीं देगा। दोनों पक्षों के परिवार और रिश्तेदार कोतवाली पहुंचे थे। वह अपने बेटे को लेकर बंगलूरू चली गई है।
बता दें शहर के अंदौली इलाके के इसरार ने पत्नी यासमीन को फोन पर तलाक दिया था। यह सुनकर यासमीन ने भाई यासीन के साथ बंगलूरू के राममूर्तिनगर थाने में शिकायत की थी। जिला पुलिस से संपर्क करके पुलिस ने उसे भेजा था। पीड़िता ने पति पर आरोप लगाया था कि वह एक हफ्ते पहले पांच साल के बेटे को घर से ले आए थे। दूसरी शादी करने के लिए मोबाइल पर तलाक दिया है।
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने इसरार को पकड़ा था। दोनों पक्षों के बीच मंगलवार देर रात करीब चार घंटे तक कोतवाली में चर्चा हुई। चर्चा के दौरान सास ने यासमीन की बेटी को साथ रखने से मना किया। यासमीन के पहले पति से एक बेटी है। हालांकि दोनों पक्षों के समझाने पर वह मान गई।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने बुधवार को पक्षों के बीच समझौता लिखाया। उनके बीच तय हुआ कि मुंबई में दुकान से कम से कम एक महीने में बंगलूरू यासमीन के पास पहुंचेगा। बच्चों की छुट्टियां होने पर यासमीन मुंबई में पति के पास जाएगी। कोतवाल राकेश कुमार सिंह ने बताया कि समझौते के बाद यासमीन बेटे को लेकर लौट गई थी। तीन दिन बाद इसरार मुंबई जाएगा।
तलाक के डर से नहीं उठाती थी फोन
यासमीन ने बताया कि उसे बार-बार पति फोन पर तलाक-तलाक बोलता था। तलाक के डर से उसने पति का फोन उठाना बंद कर दिया था। वह डर गई थी कि उसका तलाक हुआ तो उसकी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी।