फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   दो टेंपो पलटे, एक की मौत, आठ घायल

दो टेंपो पलटे, एक की मौत, आठ घायल

Sat, 17 Feb 2018 10:52 PM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
दो टेंपो पलटे, एक की मौत, आठ घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा। टेंपो पलटने की अलग-अलग हुई दो घटनाओं में एक युवक की मौत हो गई और परीक्षा देने जा रहीं आठ छात्राएं गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। उनका निजी अस्पताल में इलाज कराया गया। चालक टेंपो लेकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पहली घटना में तिंदवारी क्षेत्र के भुजरख गांव से बबेरू क्षेत्र के बदौली गांव जाते समय यात्रियों से भरा टेंपो पलट गया। उस पर सवार भुजरख गांव निवासी 35 वर्षीय विनोद पुत्र घसिटवा को गंभीर चोटें आईं। सीएचसी से उसे जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। एक अन्य घायल रेखा (16) पुत्री तेजवा वर्मा को सीएचसी बबेरू में भर्ती कराया गया है। वह बदौली गांव की है।
विज्ञापन


उधर, बिसंडा थाना क्षेत्र के पुनाहुर गांव में शनिवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राएं टेंपों से हाईस्कूल सामाजिक विषय की परीक्षा देने गर्गपुर जा रही थीं। तालाब भीटे के पास टेंपो पलट गया। इसमें पुनाहुर गांव की छात्रा निशू पुत्री कौशल गिरि, काजल पुत्री कमलेश शिवहरे व सिकलोढ़ी गांव की विमला व सपना देवी पुत्री रामनारायण, नेहा पुत्री शिवनारायण, फूलकली पुत्री रामलखन, कंचन पुत्री रज्जन यादव गंभीर रूप से घायल हो गईं। राहगीरों ने टैंपों से निकालकर घायलों को बिसंडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सपना व विमला की हालत नाजुक बताई गई है। एसडीएम प्रह्लाद सिंह ने छात्राओं व प्रधानाचार्य से इस बाबत जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेंपो पलटने की दो घटनाओं में एक मौत, 8 घायल
बबेरू क्षेत्र की घटना में युवक की मौत
अतर्रा की घटना में परीक्षार्थी छात्राएं घायल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed