{"_id":"5a7b3f494f1c1b91268b8e65","slug":"111518026569-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंचाई कर रहे दो किसानों की ठंड से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंचाई कर रहे दो किसानों की ठंड से मौत
Updated Wed, 07 Feb 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। मौसम की पलट मारी से बढ़ी ठंड ने खेत की सिंचाई कर रहे दो किसानों की जान ले ली। एक मामले में परिजनों ने पुलिस और राजस्व अधिकारियों को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
जसपुरा थाना क्षेत्र के झंझरीपुरवा गांव का जगदेव निषाद (59) पुत्र लल्ली मंगलवार को सुबह पुत्र रंजीत के साथ खेत की सिंचाई करने गया था। देर शाम पुत्र खेत से घर लौट आया। बुधवार को सुबह खेत गए पुत्र रंजीत ने उसे खेत में मृत अवस्था में पड़ा देखा। बड़े पुत्र शंकर ने बताया कि पिता की मौत ठंड से हुई है। मृतक के नाम 10 बीघा जमीन है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
बबेरू प्रतिनिधि के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव के मजरा वंशीपुरवा में शारदा (65) पुत्र कोदा को मंगलवार को शाम खेत की सिंचाई करते समय ठंड ने जकड़ लिया। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस और राजस्व अधिकारियों को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
सिंचाई कर रहे दो किसानों की ठंड से मौत
एक किसान के शव का हुआ पोस्टमार्टम
दूसरा का परिजनों ने कर दिया अंतिम संस्कार