फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   धान खरीद में मंडल में पहले स्थान पर जिला

धान खरीद में मंडल में पहले स्थान पर जिला

Sat, 16 Dec 2017 11:41 PM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
धान खरीद में मंडल में पहले स्थान पर जिला
फर्रुखाबाद। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में धान क्रय केंद्रों की समीक्षा बैठक की गई। धान खरीद में फर्रुखाबाद का स्थान मंडल में पहले स्थान पर होने पर डीएम ने मातहतों को बधाई दी। इसके साथ ही अमृतपुर, सकवाई के पीसीएफ और सातनपुर व मोहम्मदाबाद के कर्मचारी कल्याण निगम धान क्रय केंद्रों पर धान खरीद की स्थिति ठीक न मिलने पर इसमें सुधार लाने के आदेश दिए।
विज्ञापन


धान खरीद में 33.40 प्रतिशत के साथ जिले का स्थान मंडल में पहले स्थान पर होने पर डीएम ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि जिन खरीद केंद्रों पर खरीद धीमी है। वहां सुधार किया जाए नहीं तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। डीएम ने केंद्र प्रभारियों को किसानों से अधिक से अधिक संपर्क कर खरीद तेज करने के निर्देश दिए। साथ
विज्ञापन


ही धान खरीद के साथ सीएमआर पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी को समस्त प्रबंधकवार सीएमआर का लक्ष्य निर्धारित करने के निर्देश दिए। डीएम ने कम खरीद वाले केंद्रों पर उप जिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसान सहायक एवं लेखपालों की बैठक करके किसानों को केंद्रों
विज्ञापन
विज्ञापन



पर भेजने का लक्ष्य निर्धारित करें। जिलाधिकारी ने खरीद के प्रतिशत में कमी के कारण पीसीएफ, एग्रो एवं कर्मचारी कल्याण निगम के प्रबंधकों को अगली बैठक तक वर्तमान प्रतिशत से 20 से 25 प्रतिशत खरीद तेज करने को कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि धान खरीद का लक्ष्य दिसंबर माह में ही पूर्ण कर लिया जाए। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट, सभी उप जिलाधिकारी और खंड विकास अधिकारी आदि मौजूद रहे।


धान खरीद में लाएं तेजी-डीएम
धान खरीद में जिले का नाम मंडल में पहला आने पर जताई खुशी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed