{"_id":"5a2ecb504f1c1bbd208b60de","slug":"111513016144-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात ट्रक मालिक और चालक के विरुद्ध दर्ज हुई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात ट्रक मालिक और चालक के विरुद्ध दर्ज हुई रिपोर्ट
Updated Mon, 11 Dec 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। नेशनल हाईवे पर दुर्घटना के बाद भी क्षतिग्रस्त ट्रक को न हटाने और उसी ट्रक से टकराई कार पर सवार तीन युवकों की मौत के मामले में पुलिस ने घायल युवक के पिता की तहरीर पर ट्रक स्वामी और चालक पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस के मुताबिक मालिक और चालक का नाम पता नहीं चला है। उधर, बड़े हादसे के बाद पुलिस की नींद टूटी और तीन दिनों से खड़े दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को हाईवे से हटाकर पुलिस चौकी में खड़ा करा लिया है।
रविवार को तड़के तिंदवारी थाने से करीब एक किलोमीटर फतेहपुर रोड पर बांदा-टांडा नेशनल हाइवे में कार खड़े ट्रक से टकरा गई। इसमें रानीगंज (प्रतापगढ़) में रहने वाले तीन युवकों की मौत हो गई थी और दो गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। उनका कानपुर में इलाज चल रहा है। जिस ट्रक से कार टकराई वह पूर्व में हुई दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हो गया था। लेकिन पुलिस ने उसे हटवाया नहीं। वह हाइवे पर ही खड़ा था।
रिफलेक्टर आदि भी नहीं थे। उधर, घायल विनय सोनी के पिता बिहारीलाल सोनी ने तिंदवारी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि लापरवाही से खड़े किए गए ट्रक से यह हादसा हुआ। थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि ट्रक नंबर के आधार पर धारा 304-ए, 337, 338, 427 आईपीसी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ट्रक में लिखे मोबाइल नंबर से मालिक और चालक के बारे में पता करने का प्रयास किया जा रहा है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को सड़क से हटाकर कुरसेजा पुलिस चौकी और कार को तिंदवारी थाने में खड़ा करा दिया गया है।