फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   आठवीं के स्कूल को बना दिया परीक्षा केंद्र

आठवीं के स्कूल को बना दिया परीक्षा केंद्र

Thu, 16 Nov 2017 12:38 AM IST
Updated Thu, 16 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
आठवीं के स्कूल को बना दिया परीक्षा केंद्र
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा केंद्रों के निर्धारण में लापरवाही बरती है। आठवीं तक चल रहे भारतीय सेवा सदन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लक्षीखेड़ा को भी परीक्षा केंद्र बनाया है। इतना नहीं दो दर्जन सी श्रेणी के विद्यालय भी परीक्षा केंद्र बने हैं, जिनमें न फर्नीचर है और न ही बैठने की व्यवस्था है।

भारतीय सेवा सदन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लक्षीखेड़ा में दो साल से हाईस्कूल की कक्षाएं बंद हैं। यहां सिर्फ जूनियर स्तर की कक्षाएं चलती हैं। इसे करीब 45 किमी दूर जनता इंटर कालेज गाजीपुर के बच्चों का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। कृषक हायर सेकेंडरी स्कूल जरारा का भवन जीर्ण शीर्ण है।
विज्ञापन


बैठने के लिए सिर्फ 130 बच्चोें के लिए फर्नीचर है। यह विद्यालय पांच साल पहले केंद्र बनाया गया था। तत्कालीन डीएम पी. गुरुप्रसाद ने इसे कभी परीक्षा केंद्र न बनाने की संस्तुति की थी। इस बार बोर्ड ने इसे भी परीक्षा केंद्र बनाया है। बी श्रेणी के महात्मा गांधी इंटर कालेज जोनिहां में सिर्फ 90 बच्चों के बैठने के लिए फर्नीचर है। आदर्श इंटर कालेज बेसड़ी में सीसी टीवी कैमरा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंद्रपाल सिंह सार्वजनिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसोहनी में 100 बच्चों के लिए फर्नीचर है। यहां 500 बच्चों का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। भारतीय इंटर कालेज भदबा में बाउंड्री नहीं है, फिर भी इसे परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जबकि परीक्षा केंद्र के लिए बाउंड्री जरूरी है।

बुदवन इंटर कालेज संसाधन विहीन है। चौधरी रघुनाथ सहांय इंटर कालेज हथगाम में 130 बच्चों के लिए फर्नीचर है। धाता इंटर कालेज धाता प्रबंधकीय विवाद के कारण चार साल से परीक्षा केंद्र नहीं बना है। विवाद अभी तक खत्म नहीं है, लेकिन इसे भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

इस संबंध में डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की है। परिषद ने उन्हें केंद्रों का परीक्षण करने के निर्देश दिए हैं, जो भी गड़बड़ियां हैं, उन्हें दुरुस्त कर परिषद को भेजा जाएगा। अंतिम निर्णय परिषद ही लेगा।


इनसेट...
ए श्रेणी के ये एडेड स्कूल नहीं बने केंद्र
-इंटर कालेज जयरामपर गुरगौला।
-महात्मा गांधी इंटर कालेज कोड़ा जहानाबाद।
-बल्देवगिरि पाठशाला इंटर कालेज अमौली।
-ग्राम्य दर्शन इंटर कालेज कल्यानपुर कचरौली।
-आदर्श इंटर कालेज जहानाबाद।

इनसेट...
अफरा तफरी का रहा माहौल
फतेहपुर। डीआईओएस कार्यालय में बुधवार को अफरातफरी का माहौल रहा। परीक्षा केंद्रों की सूची से बाहर विद्यालयों के प्रबंधक चक्कर काटते रहे। कार्यालय के बाहर चस्पा सूची देखने के बाद आपत्तियां दर्ज कराते रहे। कोई डीआईओएस को खोज रहा था तो कोई परीक्षा प्रभारी की खोजने में जुटा था। दोनों के सीट पर न होने के कारण दफ्तर में भीड़भाड़ का नजारा रहा।

लक्षीखेड़ा स्कूल को भी बना परीक्षा केंद्र
इस स्कूल में चलती हैं सिर्फ कक्षा आठ तक की कक्षाएं
45 किमी दूर जनता इंटर कालेज गाजीपुर के बच्चे देंगे परीक्षा
मानक विहीन दो दर्जन स्कूल बनाए गए बोर्ड परीक्षा के केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed