{"_id":"59c407e84f1c1b2a688b5c06","slug":"111506019304-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजय वर्मा ने ली ब्लाक प्रमुख पद की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजय वर्मा ने ली ब्लाक प्रमुख पद की शपथ
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
तिर्वा।राजकीय मेडिकल कालेज के आडीटोरियम सभागार में गुरुवार की दोपहर उमर्दा के नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख अजय वर्मा को एसडीएम तिर्वा शालिनी प्रभाकर ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह मौजूद थे।
निर्धारित अवधि से करीब तीन घंटे विलंब से पहुंचे प्रभारी मंत्री ने डीएम जगदीश प्रसाद, तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत पाठक व भाजपा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, जिला प्रभारी दिनेश राय के साथ दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। गौतम बुद्ध इंटर कालेज की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। भाजपा नेताओं ने राज्यमंत्री संदीप सिंह समेत मंच पर मौजूद भाजपा नेताओं व जिले के अफसरों को वैज लगाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक कैलाश राजपूत ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, वीर सिंह भदौरिया, जिला मंत्री हरिबख्स सिंह, त्रिलोकी चतुर्वेदी, भाजपा नेता श्याम स्वरुप चतुर्वेदी, रामू कटियार, जिला पंचायत सदस्य महेश शास्त्री, रामबाबू वर्मा, यशवंत राजपूत व मिथलेश जायसवाल ने संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान एसडीएम ने अजय वर्मा को ब्लाक प्रमुख पद की शपथ दिलाई। इस मौके पर बीडीओ उमर्दा रामआसरे, सीओ मोनिका यादव, एएसपी केशवचंद्र गोस्वामी, एसडीएम सदर अरुण कुमार सिंह, सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम, लालता प्रसाद राजपूत सहित अन्य मौजूद रहे।
450 छात्राओं को राज्यमंत्री ने किया सम्मानित
तिर्वा। राजकीय मेडिकल कालेज के एलटी-3 सभागार में भाजपा के जिला अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश दिवाकर द्वारा आयोजित मेधावी छात्राओं के सम्मान समारोह में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं में 60 फीसदी से अधिक अंक लाने वाली 450 छात्राओ को जिले के प्रभारी मंत्री संदीप सिंह व विधायक कैलाश राजपूत, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत पाठक ने प्रमाण पत्रों का वितरण किया। 80 से 90 फीसदी अंक लाने वाली छात्राओं को मंच पर बुलाकर प्रशस्ति पत्र सौंपा गया। कार्यक्रम में हाईस्कूल की 350 व इंटरमीडिएट की 100 छात्राओं को सम्मान दिया गया।
विज्ञापन
बिजली कटौती के सवालों पर झल्लाए प्रभारी मंत्री
तिर्वा। जिले के प्रभारी मंत्री के मेडिकल कालेज कैंपस में दो अलग-अलग हुए कार्यक्रमों के दौरान लगातार बिजली गुल रही। दोनों कार्यक्रम भारी गर्मी, उमस व अंधेरे का शिकार हो गए। बिजली न आने से कार्यक्रम के मध्य में साउंड की व्यवस्था भी गड़बड़ा गई। कार्यक्रमों के समापन के बाद जब राज्यमंत्री बाहर निकले तो उन्हें कुछ न्यूज चैनलों से जुड़े मीडिया कर्मियों ने घेर लिया। जिले की अघोषित बिजली कटौती को लेकर उन पर सवालों की बौछार शुरू कर दी। इस पर राज्यमंत्री झल्ला गए बोले कि आप लोग बहुत अधिक बढ़ा-चढ़ाकर अघोषित कटौती का मामला पेश कर रहे हैं। बारिश के कारण बिजली में व्यवधान हो गया है।
अजय वर्मा ने ली ब्लाक प्रमुख पद की शपथ
-मेडिकल कालेज के आडीटोरियम हाल में प्रभारी मंत्री संदीप सिंह व जिले भर के भाजपा नेताओं की मौजूदगी में हुआ शपथ ग्रहण समारोह