फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   तीन महिलाओं को दहेज के लिए घर से निकाला

तीन महिलाओं को दहेज के लिए घर से निकाला

Sat, 02 Sep 2017 12:36 AM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
तीन महिलाओं को दहेज के लिए घर से निकाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दहेज के लिए तीन विवाहिताओं को ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया। तीनों पीड़ितों ने शुक्रवार को महिला थाने में तहरीर दी है।
अजीतमल थाना क्षेत्र के गांव बल्लापुर निवासी रीता पुत्री रामलखन ने महिला थाने को दी तहरीर दी है। तहरीर के अनुसार रामलखन ने रीता की शादी कन्नौज के ठठिया निवासी अखिलेश उर्फ पिंटू के साथ की थी।
विज्ञापन


मगर शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले दहेज में एक लाख रुपये व बाइक की मांग करने लगे। मायके वालों ने असमर्थता जताई तो ससुराल वाले रीता से आए दिन मारपीट करने लगे। मायके वाले समझाने भी आए लेकिन ससुराल वालों ने रीता को घर से निकाल दिया। महिला थाना पुलिस ने पति अखिलेश, सास सूरज देवी, ससुर नन्हे सक्सेना, जेठ कल्लू , जेठानी पूजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रह्मनगर निवासी रश्मि पुत्री रामकुमार ने महिला थाने में दी तहरीर है। तहरीर के अनुसार रामकुमार ने रश्मि की शादी जालौन के कालपी निवासी राजेंद्र कुमार के साथ की थी।

शादी के कुछ दिन बाद से ससुराल वाले एक लाख रुपये की मांग करने लगे। मायके वालों ने असमर्थता जताई तो रश्मि को आए दिन पीटा जाने लगा। रश्मि ने विरोध किया तो उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया।

महिला थाना पुलिस ने पति राजेंद्र कुमार, ससुर रामकुमार व सास संतोषी देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

मध्यप्रदेश के गौतमनगर जिला निवासी हेमलता पुत्री रामप्रसाद ने महिला थाने में तहरीर दी है। तहरीर के अनुसार रामप्रसाद ने हेमलता की शादी ग्वालियर निवासी योगेंद्र उर्फ मोनू से की थी।

मोनू दिबियापुर के गेल में कार्यरत हैं और गेल बिहार में रहता है। शादी के बाद से ही ससुराल वाले एक प्लाट व एक कार की मांग कर रहे थे। मायके वालों के असमर्थता जताने पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा।


पिछले दिनों ससुराल ग्वालियर से उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। पुलिस ने पति योगेंद्र, सास सत्यवती, देवर शैलेंद्र, जेठानी रश्मि, देवर ओमेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed