{"_id":"5939ad2a4f1c1b7a108b4568","slug":"111496952106-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती ट्रेन से महिला की चेन छीनी, यात्रियों ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती ट्रेन से महिला की चेन छीनी, यात्रियों ने दबोचा
Updated Fri, 09 Jun 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झींझक (कानपुर देहात)।
शिकोहाबाद-कानपुर पैसेंजर पर सवार महिला की परजनी हाल्ट के पास एक किशोर गले से सोने की चेन खींचकर ट्रेन से कूद गया। महिला के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने उसे दबोचकर पुलिस को सौंप दिया।
घटनाक्रम के मुताबिक शिवली क्षेत्र के गौरी गांव निवासी कमला पत्नी ओमकार गुरुवार को फ फूंद रेलवे स्टेशन से शिकोहाबाद कानपुर पैसेंजर पर सवार होकर घर जा रही थी। ट्रेन जैसे ही परजनी हाल्ट के पास रुकने के लिए धीमी हुई तभी ट्रेन में सवार एक किशोर ने महिला के गले में झपटा मारकर चेन तोड़ ली। चलती ट्रेन से कूदकर भागने लगा। महिला के शोर मचाने पर ट्रेन में सवार सहयात्रियों व ग्रामीणों ने खेतों में उसे दौड़ा कर दबोच लिया। महिला भी ट्रेन से नीचे उतर गई और ग्रामीणों ने डायल 100 पर सूचना दी। पुलिस ने किशोर को अपनी हिरासत में लिया। महिला को चेन मिल जाने पर उसने मुकदमा पंजीकृत कराने से इंकार कर दिया और चली गई। पुलिस ने पकड़े गए किशोर से पूछताछ की। मंगलपुर थाना के एसएसआई आरके सिंह ने बताया कि महिला की चेन तोड़कर भागने वाले किशोर को हिरासत में लिया गया है। उसके परिजनों को सूचित किया गया है।