फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   1100 students Result held by University

यूनिवर्सिटी ने 1100 स्टूडेंट के रिजल्ट रोके

Tue, 12 May 2015 02:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Tue, 12 May 2015 02:21 AM IST
विज्ञापन
1100 students Result held by University
छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी ने सरकारी फीस (शुल्क प्रतिपूर्ति) न मिलने और उसके बाद पूरी फीस न जमा करने वाले सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी के 1100 स्टूडेंट के रिजल्ट रोक दिए हैं। ये स्टूडेंट यूनिवर्सिटी कैंपस के हैं। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इन स्टूडेंट्स को नोटिस दिए हैं।
विज्ञापन


इसमें कहा है कि फीस जमा कराने के बाद ही रिजल्ट घोषित होंगे। इससे स्टूडेंट परेशान हैं। यूनिवर्सिटी कैंपस के स्टूडेंट्स को शैक्षिक सत्र 2014-15 की सरकारी फीस नहीं मिली है। इस कारण जीरो बैलेंस और कम फीस देकर एडमिशन लेने वाले स्टूडेेंट्स के रिजल्ट रोके गए हैं।
विज्ञापन


रजिस्ट्रार सैय्यद वकार हुसैन ने बताया कि स्टूडेंट से पूरी फीस जमा कराने के बाद ही रिजल्ट घोषित किए जाएंगे। नियम के हिसाब से ही एडमिशन दिए गए थे। इसके बावजूद पूरी फीस नहीं मिली है। यह अनुदानित यूनिवर्सिटी है लेकिन शासन से बजट नहीं लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सारा खर्च आंतरिक आय से चलता है। इसमें फीस का बड़ा योगदान होता है। इसलिए बिना फीस जमा कराए रिजल्ट घोषित नहीं किया जा सकता है। दूसरी तरफ स्टूडेंट का कहना है कि सरकारी फीस शासन से मिलती है। यह फीस अभी तक नहीं आई है। इसकी जिम्मेदारी समाज कल्याण विभाग को लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed