फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   1100 Sahaj Paths completed in Chowk Gurudwara

Kanpur News: चौक गुरुद्वारा में हुई 1100 सहज पाठों की संपूर्णता

Mon, 17 Nov 2025 02:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
1100 Sahaj Paths completed in Chowk Gurudwara
कानपुर। श्री गुरु सिंह सभा, गुरु गोविंद सिंह स्टडी सर्किल व गुरु नानक नामलेवा संगत की ओर से श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के 350वें शहीदी पर्व को समर्पित श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के सहज पाठ की समाप्ति रविवार को हुई। पाठ छह जनवरी को गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर शुरू किए गए थे। 1100 सहज पाठों की संपूर्णता रविवार को चौक स्थित गुरुद्वारा श्री गुरुतेग बहादुर साहिब में की गई। इसमें शहर भर के स्त्री सत्संग व अन्य जत्थों ने भाग लिया।
विज्ञापन


इस मौके पर फरवरी 2027 में आने वाले शिरोमणि भक्त रविदास के 650वें जन्मोत्सव को समर्पित सहज पाठों का आरंभ भी संगत ने किया है। सुबह से ही संगत गुरुद्वारा साहिब में पहुंचने लगी थी। बीबी कुलदीप कौर ने संगत को श्लोक (नौवीं पातशाही) का पाठ करवा कर सहज पाठों की संपूर्णता करवाई। श्री गुरु सिंह सभा कानपुर के प्रधान सरदार हरविंदर सिंह लॉर्ड ने कहा कि हमें श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के जीवन से मानवता, धैर्य एवं धर्म की रक्षा के लिए बलिदान की भावना को आत्मसात करना चाहिए। सभा ने 500 से अधिक संगत जनों को सरोपा देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर गुरु गोविंद सिंह स्टडी सर्किल के प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार मनमीत सिंह, मनिंदर सिंह, महेंद्र पाल, अमनदीप कौर, जसमीत कौर, गुरविंदर सिंह, जगजीत सिंह, मनी सिंह, गुरप्रीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed