फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   11-month-old girl is also corona positive with the couple

इटावा: दंपती संग 11 माह की बच्ची भी कोरोना पॉजिटिव, आगरा से 70 मरीजों के साथ सैफई भेजी गई थी बच्ची

Sun, 26 Apr 2020 01:45 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 26 Apr 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
11-month-old girl is also corona positive with the couple
कोरोना वायरस - फोटो : PTI
इटावा में आगरा के कोरोना पॉजिटिव दंपति के साथ भेजी गई उनकी 11 महीने की बच्ची भी पॉजिटिव मिली है। इस बच्ची को निगेटिव बताकर कोई देखभाल के लिए नहीं होने के कारण सैफई पीजीआई भेजा गया था। आगरा के पारस अस्पताल में भर्ती 70 कोरोना मरीजों को 23 अप्रैल को सैफई पीजीआई भेजा गया था।
विज्ञापन


इन मरीजों में एक दंपति शामिल है। उसके साथ अस्पताल से उनकी 11 महीने की बच्ची भी भेजी गई थी। बच्ची कोरोना पॉजिटिव नहीं थी। परिवार में उसकी देखभाल के लिए कोई सदस्य न होने के कारण माता-पिता के अनुरोध पर बच्ची को पहले पारस अस्पताल में रखा गया फिर पीजीआई भेज दिया गया।
विज्ञापन


पीजीआई के कुलपति प्रो. डॉ. राजकुमार ने बताया कि शुक्रवार को बच्ची का सैंपल भेजा गया था। शनिवार को आई रिपोर्ट में वह पॉजिटिव बताई गई है। कुलपति ने बताया कि बच्ची को निगेटिव बताकर यहां भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीजीआई प्रशासन ये चाहता था कि बच्ची अगर निगेटिव है तो उसे किसी रिश्तेदार के सुपुर्द कर दिया जाए, ताकि वह संक्रमित न हो लेकिन अब वह पॉजिटिव आई है। इसलिए उसका भी इलाज उसके माता पिता व अन्य मरीजों के साथ किया जाएगा। कुलपति ने बताया कि पीजीआई में अब 72 कोरोना मरीज हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed