फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   109 Panchayats with less than 15 hundred population will get incentive amount

Kanpur News: 15 सौ से कम आबादी वाली 109 पंचायतों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

Mon, 21 Jul 2025 01:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 21 Jul 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
109 Panchayats with less than 15 hundred population will get incentive amount
कानपुर देहात। अब तक जिले की 109 ग्राम पंचायतें कम जनसंख्या के चलते वित्तीय तंगी झेल रही थीं। चालू वर्ष में सरकार 2011 जनगणना के आधार पर 1500 तक की आबादी वाली ग्राम पंचायतों के लिए पंचायत प्रतिपूर्ति एवं प्रोत्साहन योजना के तहत प्रोत्साहन राशि देगी। जिससे पंचायतों में राजस्व का अपना स्रोत (ओएसआर) बढ़ सके।
विज्ञापन


योजना के तहत जिले के 10 ब्लाॅक में 618 ग्राम पंचायतों का सत्यापन कराने पर कम आबादी वाली 109 ग्राम पंचायतें चिह्नित की गई हैं। योजना का लाभ दिलाने के लिए इन पंचायतों की सूची शासन को भेजी गई है। जिससे पंचायतों की कमाई में बढ़ोतरी हो सकेगी। कम आबादी वाले ग्राम पंचायतों को सीमित बजट मिलता था। इससे विकास कार्य प्रभावित होते थे, लेकिन नई योजना के तहत पंचायतों को मिलने वाली आर्थिक सहायता का वितरण कुल जनसंख्या और आबादी के अनुपात पर किया जाएगा। इससे कई विकास कार्य आसानी से हो सकेंगे।
विज्ञापन


नई प्रोत्साहन योजना के तहत कोई ग्राम पंचायत अपने संसाधनों से 10 हजार की आय करती है, तो सरकार उसके पांच गुणा यानी 50 हजार प्रोत्साहन राशि देगी। योजना के तहत चालू वर्ष में इन ग्राम पंचायतों को शीघ्र ही बजट का आवंटन किया जाएगा। योजना का लाभ मिलने से ग्राम पंचायतें मछली पालन, बाजार या अन्य संसाधनों से आय करके आत्मनिर्भर बन सकेगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

.................

वर्जन..........

कम आबादी वाली पंचायतों के लिए नई योजना लागू की गई। ऐसे पंचायतों की सूची शासन में उपलब्ध है। इन पंचायतों को शीघ्र ही बजट का आवंटन शासन स्तर से किया जाएगा। इससे ग्राम पंचायतें आत्मनिर्भर बन सकेगी। - विकास पटेल, डीपीआरओ
..............
पात्रता निर्धारण के लिए गठित समिति

जिलाधिकारी- अध्यक्ष

मुख्य विकास अधिकारी - उपाध्यक्ष

जिला पंचायत राज अधिकारी- सदस्य-सचिव

जिला लेखा परीक्षा अधिकारी-सदस्य

संबंधित विकास खंड के सहायक विकास अधिकारी- सदस्य

........................

ब्लॉकों में चिह्नित ग्राम पंचायतें

अकबरपुर-16

अमरोधा-13

डेरापुर-8

झींझक-4

मैथा-19

मलासा-12

राजपुर-12

रसूलाबाद-12

संदलपुर-9

सरवनखेड़ा-4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed