फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   1076 government vehicles condemned, RTO cancels registration

Kanpur News: 1076 सरकारी वाहन हुए कंडम, आरटीओ ने रजिस्ट्रेशन किए रद्द

Sun, 14 Dec 2025 02:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
1076 government vehicles condemned, RTO cancels registration
कानपुर। मोटरसाइकिल, कार, बस और अन्य श्रेणियों के 1076 सरकारी वाहनों अपनी आयु पूरी कर चुके हैं। इन्हें परिवहन विभाग ने कंडम घोषित कर दिया है। उप संभागीय परिवहन कार्यालय ने इन वाहनों के पंजीयन प्रमाणपत्र (आरसी) निरस्त कर दिए हैं।
विज्ञापन


परिवहन विभाग ने जिले के सभी सरकारी विभागों को पत्र जारी कर स्क्रैपिंग नीति के तहत कंडम वाहनों को अनिवार्य रूप से स्क्रैप कराने के निर्देश दिए हैं। विभागों से कहा गया है कि वह मंधना और भीमसेन में संचालित पंजीकृत यान स्क्रैपिंग सुविधा केंद्रों में अपने-अपने कंडम वाहनों को जमा कराएं। परिवहन विभाग का मानना है कि कंडम वाहनों के चलते न सिर्फ दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है, बल्कि प्रदूषण भी बढ़ता है।
विज्ञापन

एआरटीओ आलोक कुमार सिंह ने बताया कि सभी शासकीय विभागों को कंडम वाहनों को हटाने के निर्देश दिए गए हैं। स्क्रैपिंग नीति के तहत वाहन स्क्रैप कराने पर सरकार की ओर से प्रोत्साहन और शुल्क में छूट जैसे लाभ भी मिलते हैं, जिसका फायदा विभाग उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed