फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   1024 womens take two pension benefit

एक साथ दो पेंशन का लाभ लेकर किया गोलमाल

Thu, 15 Sep 2016 08:51 PM IST
डिजिटल टीम/अमर उजाला, कानपुर
डिजिटल टीम/अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 15 Sep 2016 08:51 PM IST
विज्ञापन
1024 womens take two pension benefit
डेमो पिक
कानपुर में एक साथ दो पेंशन का गलत तरीके से लाभ लेने का मामला सामने आया है। जांच होने पर इस गोलमाल में तकरीबन 1024 महिलाओं के नाम सामने आए हैं, जिनमें से 735 महिलाओं ने समाजवादी और विधवा पेंशन उठाई है, जबकि 289 महिलाएं ऐसी हैं, जिन्होंने विधवा और वृद्धावस्था पेंशन एक साथ उठाई है। 
विज्ञापन


बता दें मामले से पर्दा तब उठा जब बैंक की स्टेटमेंट खंगाली गई। अब इन लोगों को एक महीने का समय देकर एक योजना की पेंशन वापस लेने की तैयारी है। पिछले साल भी कई लोगों ने एक से अधिक पेंशन योजनाओं का लाभ एक साथ उठाया था। बता दें प्रदेश सरकार 500-500 रुपए महीना समाजवादी व वृद्धा पेंशन और 400 रुपए महीना विधवा पेंशन देती है। कोई भी पात्र एक ही पेंशन का लाभ उठा सकता है।

विज्ञापन


विकलांग एवं कल्याण विभाग में भी सेंधमारी
विकलांग एवं कल्याण विभाग और जिला प्रोबेशन पेंशन योजनाओं में भी लोगों ने सेंध लगा दी है। इन दोनों विभागों की योजनाओं में 400 से ज्यादा लोग ऐसे पकड़े गए हैं जो डबल पेंशन ले रहे हैं। इनके बैंक खातों के संचालन में रोक लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौत की तारीख बदल रहे
ऑनलाइन आवेदन की जांच में खुलासा हुआ कि कुछ लोगों ने मौत की तारीख भी बदल दी है। कई ऐसे आवेदन मिले हैं, जिनमें मृतक के बारे में पूरी जानकारी सही है लेकिन मौत की तिथियां अलग-अलग हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed