{"_id":"5c802067bdec2214107cf956","slug":"101551900775-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद श्यामबाबू की पत्नी को सीएम ने सौंपा नियुक्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद श्यामबाबू की पत्नी को सीएम ने सौंपा नियुक्ति पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेरापुर(कानपुर देहात)। पुलवामा हमले में शहीद श्याम बाबू की पत्नी रूबी को मुख्यमंत्री ने लखनऊ आवास पर आश्रित कोटे के तहत कानपुर देहात कार्यालय में कनिष्ठ सहायक लिपिक पद पर नियुक्ति किए जाने का प्रमाण पत्र दिया। इसके साथ ही शहीद की पत्नी को दुखद घटना पर सांत्वना दी और शहीदों के परिवारों का हर सम्भव सहयोग करने का भरोसा दिलाया गया।
डेरापुर कस्बे के नुनारी बुजुर्ग गांव के मजरा रैंगवा निवासी श्यामबाबू 14 फरवरी को पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हो गए थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहीदों के परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी देने की घोषणा की थी। श्यामबाबू की पत्नी रूबी व उनके परिजनों को मुख्यमंत्री के निर्देश पर डीएम राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को जिला मुख्यालय माती बुलाकर कलेक्ट्रेट में कनिष्ठ सहायक लिपिक पद पर नियुक्ति सम्बन्धी सभी औपचारिकतायें पूरी करने के बाद नियुक्ति प्रमाण पत्र के लिए पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री के पास लखनऊ भेजा था।
रूबी देवी ने बताया कि मुख्यमंत्री के आवास पर मृतक आश्रित व उनके परिजन सहित करीब 90 लोग पहुंचे थे। उन्होंने सभी शहीद परिवारों के साथ उसे नौकरी का नियुक्त पत्र दिया। रूबी देवी के पिता रामबालक व शहीद के पिता रामप्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री के नियुक्ति पत्र देते समय रूबी के आंखों में आंसू छलक आये थे। रूबी ने बताया कि वह अपने पति का बदला लेना चाहती हैं वह भले ही परिस्थितियों वश सेना की नौकरी नहीं कर सकी। परंतु बदला लेने के लिए वह अपने बेटे व बेटी को सैनिक बनाने का हर सम्भव प्रयास करेगी।