{"_id":"5b0078834f1c1b894c8b5ea5","slug":"101526757507-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि विश्वविद्यालयों की प्रवेश परीक्षा 22 व 23 जून को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि विश्वविद्यालयों की प्रवेश परीक्षा 22 व 23 जून को
Updated Sun, 20 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
कृषि विश्वविद्यालयों की प्रवेश परीक्षा 22 व 23 जून को
भारतीय कृषि एवं अनुसंधान परिषद कराएगा, आवेदन 31 मई तक होंगे
स्नातक, परास्नातक और पीएचडी की नेशनल लेवल पर भरेंगी सीटें
अमर उजाला ब्यूरो
कानपुर। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार भारतीय कृषि एवं अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) स्थगित की गई ऑल इंडिया एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर एडमिशन (एआईईई 2018) की तिथि घोषित कर दी। अब यह परीक्षा 22 और 23 जून को देशभर में एक साथ होगी। खास बात है कि पहली बार एआईईई 2018 कंप्यूटर आधारित होगी। शनिवार को इस बाबत नोटिफिकेशन जारी हो गया।
छात्र आईसीएआर की वेबसाइट www.aieea.net पर ऑनलाइन आवेदन 31 मई तक कर सकते हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 14 जून से एडमिट कार्ड मिलने शुरू हो जाएंगे। पहले यह परीक्षा मई में होनी थी। इस परीक्षा के माध्यम से देश भर के कृषि विश्वविद्यालयों में स्नातक की 15 और परास्नातक की 25 प्रतिशत सीटें भरी जाएंगी। जबकि विश्वविद्यालय में संचालित होने वाले हर कोर्स की कम से कम एक सीट पर पीएचडी के लिए दाखिला होगा।
मॉक टेस्ट की मिलेगी सुविधा
आईसीएआर ने स्पष्ट किया है कि कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के लिए छात्रों को समय रहते तैयार किया जाएगा। इसके लिए टेस्ट से करीब 20 दिन पहले मॉक टेस्ट की सुविधा छात्रों के लिए वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। इसके जरिए छात्र परीक्षा के तौर तरीकों को समझ सकेंगे और टाइम मैनेजमेंट की जानकारी हासिल कर सकेंगे।
विज्ञापन
50 फीसदी अंक अनिवार्य, काउंसिलिंग ऑनलाइन
आईसीएआर ने यह भी साफ कर दिया है कि इस बार काउंसिलिंग की प्रक्त्रिस्या पूरी तरह से ऑनलाइन होगी। छात्रों को कहीं जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। छात्र अपने घर से भी काउंसिलिंग में शामिल हो सकते हैं। सामान्य छात्र को प्रवेश परीक्षा में न्यूनतम 50 और आरक्षित वर्ग के छात्रों को 40 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है। ऑनलाइन काउंसिलिंग में छात्रों को 2000 रुपए फीस जमा करनी होगी।
720 अंक के होंगे 180 प्रश्न
टेस्ट में स्नातक के छात्रों का प्रश्नपत्र तीन सेक्शन में होगा। इसमें कुल 180 प्रश्न छात्रों से पूछे जाएंगे। हर सही उत्तर पर छात्र को चार अंक मिलेंगे जबकि गलत उत्तर पर एक अंक कटेगा। वहीं, परास्नातक की प्रवेश परीक्षा में 160 प्रश्न 650 अंकों के पूछे जाएंगे।
सत्र में होगी देरी
चंद्र शेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के अधिकारियों का कहना है कि आईसीएआर की प्रवेश परीक्षा से मिलने वाले छात्र देर से विश्वविद्यालय पहुंचते हैं। ऐसे में उनका सत्र लेट हो जाता है। इस बार प्रवेश प्रक्त्रिस्या कुछ ज्यादा ही देरी से शुरू हो रही है। ऐसे में उम्मीद है कि अगस्त तक छात्र मिल जाएंगे।