फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   रोडवेज की टक्कर से तीन घायल

रोडवेज की टक्कर से तीन घायल

Sun, 25 Mar 2018 12:19 AM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज की टक्कर से तीन घायल
फर्रुखाबाद। बाइक से रिश्तेदार के यहां तेरहवीं भोज में जाते समय रोडवेज बस की चपेट में आकर तीन लोग घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं एक अन्य दुर्घटना में युवक जख्मी हो गया।
विज्ञापन



जिला शाहजहांपुर थाना कांठ के गांव सिरतौली निवासी नीरज कुमार शनिवार को बाइक से अपनी रिश्तेदारी में थाना राजेपुर के गांव सीढ़ेचकरपुर में जा रहा था। नीरज हेलमेट नहीं पहने हुए था। उसके साथ में उसके परिवार के श्यामसिंह उर्फ भरत और लालसिंह भी बैठे हुए थे। जब वह लोग राजेपुर के गांव निबिया चौराहा के पास से गुजर
विज्ञापन


रहे थे। उसी समय सामने से आ रही रोडवेज बस की चपेट में आकर तीनों युवक घायल हो गए। दुर्धटना को देखकर बस चालक वाहन छोड़ कर भाग गया। दुर्घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोगों ने घायलों को राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां से तीनों को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घायलों को एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलने पर परिवार के लोग भी अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन


आ गए। परिजनों ने बताया कि नीरज के गांव सीढ़ेचकरपुर में रह रहे फूफा की कुछ दिन पहले मौत हो गई थी। शनिवार को वहां पर तेहरवीं कार्यक्रम था। उसमें वह लोग शामिल होने के लिए जा रहे थे। एक अन्य मामले में थाना नवाबगंज के गांव उखरा निवासी सतेंद्र कुमार शनिवार की सुबह अपने रिश्तेदार को छोड़ने के लिए

शमसाबाद स्टेशन गए हुए थे। वहां से घर लौट रहे थे। साथ में भाई सुरेश भी था। सतेंद्र हेलमेट नहीं पहने हुए था। जब वह लोग गांव मंझना बघार नाला के पास से गुजर रहे थे। उसी समय सामने से आ रहे दूसरे बाइक चालक से उसकी भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में सतेंद्र घायल हो गया। घायल को लोहिया अस्पताल मेें भर्ती कराया गया।



कोतवाली कायमगंज के गांव पितौरा निवासी दीपनरायन दुर्घटना में घायल हो गया। शहर के आवास विकास कालोनी निवासी मिथिलेश और उसके पति संदीप सिंह दुर्घटना में घायल हो गए। थाना अमृतपुर के गांव कुबेरपुर कुड़रा निवासी सौरभ अवस्थी घायल हो गए। थाना मऊदरवाजा के गांव सलेमपुर रतन निवासी कुंअरसिंह दुर्घटना में घायल हो गए। इन घायलों का लोहिया अस्पताल में इलाज कराया गया। इसके बाद परिजन घायलों को निजी अस्पताल ले गए।

रोडवेज बस की चपेट में आने से तीन युवक घायल
रिश्तेदारी में तेरहवीं कार्यक्रम में जा रहे थे, अन्य दुर्घटनाओं में दंपति समेत कई लोग घायल हुए
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed