फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   तीन किशोर नहीं पहुंचे घर, परिजन हालबेहाल

तीन किशोर नहीं पहुंचे घर, परिजन हालबेहाल

Tue, 20 Mar 2018 12:08 AM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
तीन किशोर नहीं पहुंचे घर, परिजन हालबेहाल
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले तीन छात्र लापता हो गए हैं। उनका पता न चलने पर परिजनों कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराने को तहरीर दी है।
विज्ञापन



फतेहगढ़ कोतवाली के सेंट्रल जेल चौराहा निकट निवासी सत्यपाल उर्फ रिंकू सक्सेना की की चौराहे पर आटा चक्की है। उनका 13 वर्षीय पुत्र सूर्यांश भोलेपुर स्थित बीडी पब्लिक स्कूल में कक्षा सात में पढ़ता है। सूर्यांश का दोस्त रोहित (14) पुत्र अहिवरन सिंह भी उसके साथ पढ़ता है। सूर्यांश का चाचा अंकित (13) पुत्र दयाशंकर
विज्ञापन


टीएसके पब्लिक स्कूल में कक्षा पांच में पढ़ता है। सूर्यांश रविवार शाम को पिता की दुकान पर आया और उसके साथ दोस्त रोहित व चाचा अंकित भी था। सूर्यांश ने पिता से शौच करने को घर जाने की बात कहकर चाचा व
विज्ञापन
विज्ञापन


दोस्त के साथ चला गया। तीनों किशोर अपने-अपने घर नहीं पहुंचे। तब परिजनों ने रात में तीनों की खोज शुरू की। सोमवार शाम तक परिजन खोज करते रहे, लेकिन किसी का सुराग नहीं मिला। सोमवार शाम करीब सात बजे तीनों के पिता कोतवाली पहुंचे और किशोरों के गुम होने की तहरीर दी। कोतवाल दधिबल तिवारी ने बताया कि परिवार के लोग आए थे, तीनों किशोरों की तलाश की जा रही है।

तीन बालक लापता, परिजन ताक रहे राह
दो चाचा-भतीजे व इनका दोस्त है, रविवार शाम तीनों साथ निकले थे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed