फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   हाईस्कूल पास आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनेंगी सुपरवाइजर

हाईस्कूल पास आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनेंगी सुपरवाइजर

Thu, 08 Feb 2018 11:16 PM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
हाईस्कूल पास आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनेंगी सुपरवाइजर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा। हाईस्कूल पास आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की जल्द पदोन्नति होगी। बिना लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के वे सुपरवाइजर बन सकेंगी। जिलों में सुपरवाइजरों के खाली 34 पद भरने के लिए शासन ने जिला कार्यक्रम अधिकारी से पखवारे भर में सूची मांगी है। परियोजना कार्यालयों के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से प्रपत्र भराने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

जिले में नगर क्षेत्र समेत 9 बाल विकास परियोजना कार्यालय संचालित हैं। जिले भर में 64 सुपरवाइजरों के पद सृजित हैं। अलग-अलग परियोजनाओं में 34 पद रिक्त हैं। 30 सुपरवाइजरों से काम चलाना पड़ रहा है। इन पर 1705 आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन का जिम्मा है।
विज्ञापन


सुपरवाइजरों की भारी कमी से योजनाओं का संचालन प्रभावित हो रहा है। यही स्थिति सूबे की सभी परियोजना कार्यालयों में है। शासन ने सुपरवाइजरों के रिक्त पद भरने के लिए पढ़ी-लिखी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के प्रमोशन का निर्णय लिया है। निदेशालय ने जिला कार्यक्रम अधिकारी से हाईस्कूल उत्तीर्ण और 10 साल की सेवा पूरी कर चुकी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की सूची मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 फरवरी तक यह सूची शासन को भेजी जाएगी। प्रमोशन में कार्यकत्रियों को न लिखित परीक्षा और न ही साक्षात्कार से गुजरना होगा। हाईस्कूल की मेरिट के आधार पर सीधे पदोन्नति की जाएगी। हाईस्कूल में प्रथम श्रेणी वालों को तीन, द्वितीय श्रेणी में दो और तृतीय श्रेणी में एक अंक मिलेगा।


10 साल सेवा पूरी करने वालों को 10 और 25 साल वालों को 25 अंक मिलेंगे। फिलहाल हाईस्कूल उत्तीर्ण आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की संख्या जनपद में 30 से 40 फीसदी है। सुपरवाइजरों की नई नियुक्ति में शैक्षिक योग्यता स्नातक है, लेकिन हाईस्कूल पास होने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी सुपरवाइजर बन सकेंगी।

हाईस्कूल पास आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनेंगी सुपरवाइजर
बिना लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के पदोन्नति
शासन ने 20 फरवरी तक मांगी सूची, जिले में सुपरवाइजरों के 34 रिक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed