फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   कैंसर पीड़ित मरीज ने ट्रेन से कटकर दी जान

कैंसर पीड़ित मरीज ने ट्रेन से कटकर दी जान

Fri, 05 Jan 2018 11:21 PM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
कैंसर पीड़ित मरीज ने ट्रेन से कटकर दी जान
कमालगंज। शेखपुर रेलवे गुमटी के पास पैसेंजर ट्रेन के आगे कूद कर कैंसर पीड़ित वृद्ध ने आत्महत्या कर ली। ट्रेन की चपेट में आकर वृद्ध का सिर धड़ से अलग हो गया। करीब दो घंटे बाद घटना का पता चला। परिजनों ने कपड़ाें की पहचान कर वृद्ध की शिनाख्त की। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन



शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे कानपुर-फर्रुखाबाद पैसेंजर ट्रेन आ रही थी। कमालगंज के शेखपुर गुमटी से चंद कदमों की दूरी पर एक वृद्ध अचानक ट्रेन के आगे कूद गया। इस दौरान कुछ समय के लिए ट्रेन को रुकना पड़ा। हादसा देख मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना
विज्ञापन



पर थाना क्षेत्र के गांव अमानाबाद निवासी धीरज भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव के पहने कपड़ों को पहचान कर मृतक की शिनाख्त करते हुए कहा कि यह शव उसके पिता हरिश चंद्र जाटब का है। करीब दो घंटे बाद गांव के लोगों को झाड़ियों में वृद्ध का सिर मिल गया। धीरज ने बताया कि पिता हरिश चंद्र जाटव कैंसर पीड़ित थे। इस कारण वह परेशान रहते थे। उन्होेंने ट्रेन से आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंसर पीड़ित ने ट्रेन के आगे कूद दी जान
झाड़ियों में पड़ा मिला सिर, कपड़ों से परिजनों ने की शिनाख्त, परिजनों के मुताबिक कैंसर के परेशान होकर उठाया आत्मघाती कदम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed