फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ससुराल में फांसी पर झूल गई दो युवतियां

ससुराल में फांसी पर झूल गई दो युवतियां

Tue, 17 Oct 2017 11:42 PM IST
Updated Tue, 17 Oct 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
ससुराल में फांसी पर झूल गई दो युवतियां
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा। अलग -अलग घटनाओं में दो युवतियों ने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने मानसिक तनाव और घरेलू विवाद होना आत्महत्या की वजह बताईं हैं।
देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव की लीला (22) पत्नी अवधेश पाल ने सोमवार की सुबह घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पति ने बताया कि वह दूध बेचने का काम करता है। एक वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी। करीब पांच माह से लीला मानसिक रुप से बीमार थी। डॉक्टरी इलाज में आराम न मिलने पर कबरई (महोबा) स्थित एक बाबा से झाड़फूंक भी करा रहा था। घटना वाली रात खाने के बाद पति-पत्नी कमरे में सो गए।
विज्ञापन


लीला ने सुबह किचन के कुंडे में रस्सी बांध कर फांसी लगा ली। कुछ देर बाद घर के एक बच्चे ने शव लटका देखा। शोर मचाकर उसने परिजनों को बुला लिया। सूचना पर पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर , लीला के भाई रवि (पुरवा भौंरी, छतरपुर) ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराने की बात कही। थानाध्यक्ष रेहाना यासमीन खान ने बताया कि मायके वालों ने प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



दूसरी घटना में बबेरु थाना क्षेत्र की हरदौली गांव की राजकुमारी (30) पत्नी सुशील ने सोमवार की दोपहर ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति ने बताया कि दो दिन पहले घरेलू कामकाज को लेकर राजकुमारी का अपनी सास से झगड़ा हुआ था। सोमवार की सुबह बच्चे स्कूल गए थे। सास जगुनिया व पति मजदूरी चले गए। घर पर केवल एक साल की बेटी मौजूद थी। घर सूना था तभी मौका पाकर उसने कमरे में साड़ी के फंदे से झूल गई। खेत से लौटे पति ने शव लटका देखा।


उधर, पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के पिता ननकू पाल व भाई राम कुमार (कमासिन ) ने घर में झगड़े की बात बताई। कहा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मुकदमा दर्ज कराएंगे। थानाध्यक्ष रितेश गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

-तनाव और घरेलू विवाद में की आत्महत्या
-एक में मायके वालों का दहेज हत्या का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed