फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   आज से तहसीलों में लगेंगे आधार कैंप

आज से तहसीलों में लगेंगे आधार कैंप

Thu, 03 Aug 2017 12:22 AM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
आज से तहसीलों में लगेंगे आधार कैंप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उन्नाव। ऋणमाफी योजना के तहत ऐसे किसान जिनका अभी आधारकार्ड नहीं बना है, उन्हें राहत देने के लिए प्रशासन ने पहल की है। इसके तहत गुरुवार से जिले की हर तहसील में आधार कार्ड कैंप लगेंगे। अपर जिलाधिकारी बीएन यादव ने बताया कि कैंपों में किसान नि:शुल्क आधारकार्ड बनवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि ऋणमाफी योजना के पहले चरण में चयनित किसानों की सूची तहसीलों को सत्यापन के लिए भेज दी गई है। तहसील प्रशासन को हफ्तेभर में सत्यापन कार्य पूरा करने के आदेश दिए गए हैं।


प्रदेश सरकार ने किसानों का फसली ऋण माफ करने की घोषणा की थी। मार्च माह में जब प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो घोषणा को अमलीजामा पहनाने की कवायद शुरू की थी। योजना में केवल दो हेक्टेयर तक की भूमि वाले किसानों को लाभान्वित किया जाना है। जुलाई माह के पहले पखवारे में बजट में योगी सरकार ने कर्जमाफी के लिए धनराशि की भी व्यवस्था कर दी। इसके बाद बैंकों
विज्ञापन



को कर्जमाफी के दायरे में आने वाले किसानों की सूची तैयार करने को आदेशित किया गया। बैंकों द्वारा तैयार की गई सूची में 99991 किसानों के लाभ के दायरे में आने की जानकारी हुई। बाद में शासन ने आधारकार्ड लिंक खातों को पहले कर्जमाफी का लाभ देने की बात कही तो अधिकारियों ने आधार से लैस खातों को खोजना शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद 42955 किसानों के खाते आधार से लिंक पाए गए। इसी आधार पर इन किसानों को ही पहले चरण में कर्जमाफी का लाभ देने के लिए चिह्नित किया गया। मंगलवार को देरशाम तक कृषि विभाग में अधिकारी व कर्मचारियों ने आधार से लैस खातों की सूची निकाली। इसके बाद यह सूची तहसीलों को भेज दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हफ्तेभर में पूरा होगा सत्यापन
आधार से लैस किसानों के खातों को जांच के लिए तहसीलों को भेज दिया गया है। जिलाधिकारी ने एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट मांगी है। तहसील के कर्मचारी गांव-गांव जाकर जांच करेंगे। पता करेंगे कि किसानों के पास असल में कितनी जमीन है। इसके अलावा अन्य बिंदुओं पर जांच करके 7 दिन में रिपोर्ट देंगे। इसके बाद यह सूची शासन को भेज दी जाएगी।


जिला कृषि अधिकारी ने फसली ऋण लेने वाले प्रत्येक किसान से अपना आधारकार्ड जल्द बैंक खाते से लिंक कराने की अपील की है। बताया कि यदि किसी का आधारकार्ड बैंक लिंक नहीं कर रहा है तो वह आधारकार्ड और अपने बैंक पासबुक की फोटोकापी उनके विभाग के राजकीय बीज भंडार में जमा कर दें। विभाग ही उनके खाते से आधारकार्ड लिंक करा देगा। किसानों को किसी भी प्रकार से घबराने की जरूरत नहीं है।

आज से तहसीलों में लगेंगे आधार कैंप
ऋणमाफी योजना के तहत कैंप में किसान बनवा सकते हैं आधार
सत्यापन के लिए तहसीलों में भेजी गई 42955 किसानों की सूची
हफ्तेभर में पूरा होगा काम, किसानों को जल्द कर्ज से मिलेगी मुक्ति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed