फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   झोपड़ी गिरी, किसान की दबकर मौत

झोपड़ी गिरी, किसान की दबकर मौत

Thu, 06 Jul 2017 12:35 AM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
झोपड़ी गिरी, किसान की दबकर मौत

विज्ञापन
फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के भादर गांव में झोपड़ी गिर गई। मलबे में दब कर किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

बुधराज (50) मंगलवार को खेतों में धान की नर्सरी की रखवाली कर रहा था। तेज आंधी के साथ बरसात से बचने के लिए किसान खेत के पास ही झोपड़ी में जाकर बैठ गया। अचानक झोपड़ी गिर गई। इसके नीचे किसान दब गया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। मलबा हटाकर किसान को बाहर निकाला। अस्पताल ले जाते समय घायल किसान की मौत हो गई। एसओ हेमंत श्रीज्ञान दुबे ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, बिंदकी के पैगंबरपुर मोहल्ले में जगदीश के परिजन बरसात में छप्पर के नीचे बैठे थे।

तेज बारिश में कच्चा घर गिर गया। परिजन बाल-बाल बच गए। गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर बर्बाद हो गया। मौके पर पहुंचे लेखपाल बसंतलाल ने रिपोर्ट तैयार की है।
विज्ञापन


वहीं खागा किशनपुर थाने के बरहा गांव में पेड़ की डाल गिरने से अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर परिजनों ने शव बाहर निकाला। गांव के हुक्कड़ (50) सुबह पांच बजे बाग में महुआ बीनने गए थे। तभी महुआ की डाल टूट कर ऊपर गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने पड़ोसियों से जानकारी की। जंगल गए किसानों ने हादसे की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

- पेड़ की डाल के नीचे दबकर अधेेड़ की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed