फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   स्टेशन मास्टर से पूछा, कैसे चलता है आटोमैटिक पैनल

स्टेशन मास्टर से पूछा, कैसे चलता है आटोमैटिक पैनल

Sun, 18 Jun 2017 12:19 AM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
स्टेशन मास्टर से पूछा, कैसे चलता है आटोमैटिक पैनल
अछल्दा (औरैया)। अछल्दा रेलवे स्टेशन पर एडीआरएम के निरीक्षण की सूचना पर हड़कंप मच गया। तूफानी गति से सफाई व अन्य काम होने लगे। करीब ढाई बजे एडीआरएम अनिल कुमार व अन्य अधिकारी स्टेशन पहुंचे। अधिकारियों ने रेलवे ट्रैक का निरीक्षण किया, खामियां मिलने पर तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर ढाई बजे स्पेशल ट्रेन से अछल्दा रेलवे स्टेशन पहुंचे एडीआरएम अनिल कुमार, सीनियर डीएसओ बीके गौतम, चीफ सेफ्टी आफीसर एमपी सिंह, सीनियर अधिकारी मनु दुबे ने स्टेशन का निरीक्षण किया। रेलवे स्टेशन पर कर्मचारियों ने उन्हें बुके देकर स्वागत किया।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर उतरते ही उन्होंने पश्चिमी केबिन के पास डाउन ट्रैक के लूप लाइन के प्वाइंट का निरीक्षण किया। इस दौरान लूप लाइन में कई खामियां मिली, जिसको ठीक कराए जाने का निर्देश दिया। इसके बाद ट्राली से रेलवे ट्रैक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद वह स्टेशन मास्टर की केबिन में पहुंचे जहां उन्होंने स्टेशन मास्टर से पैनल की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछा कैसे चलता है आटोमैटिक पैनल। जिस पर स्टेशन मास्टर ने जवाब दिया। इसके बाद उन्होंने वहां लगे अन्य उपकरणों के बारे में रेलवे कर्मचारियों से पूछा तो सभी कोे पसीना आ गया। इस पर उन्होंने हिदायत दी कि सभी को उपकरणों की जानकारी होनी चाहिए, इसलिए सभी लोग अच्छी तरह से समझ लें।


करीब 20 मिनट के निरीक्षण के बाद रेलवे अधिकारी अपनी स्पेशल ट्रेन से रवाना हो गए। अछल्दा रेलवे स्टेशन पर अप ट्रैक के कई स्लीपर क्षतिग्रस्त हैं, जिनको बदलने का कार्य नहीं किया गया। एक तरफ अधिकारी निरीक्षण करते रहे वही दूसरी और क्षतिग्रस्त स्लीपर से ट्रेनें गुजरती रही।

स्टेशन अधीक्षक आरएल मीना से जब निरीक्षण के बाद एडीआरएम का नाम पूछा गया तो वह उनका नाम नहीं बता सके। बोले दूसरे स्टेशनों से पता कर बताते हैं।

-अछल्दा स्टेशन पर एडीआरएम ने किया निरीक्षण, सवालों पर छूटा कर्मियों का पसीना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed