फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   100 year old grandmother punched jaw broken grandson got angry when asked about missing money arrested

Kanpur: 100 साल की दादी को जड़ा मुक्का…जबड़ा टूटा, गायब रुपयों  के बारे में पूछने पर भड़का था पौत्र, गिरफ्तार

Thu, 06 Feb 2025 05:37 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 06 Feb 2025 05:37 PM IST
सार

Kanpur News: दादी जगरानी ने रुपये के बारे में पूछा तो उसने जानकारी होने से इन्कार कर दिया। उन्होंने पुलिस और प्रधान को बुलवाने की धमकी दी तो वह भड़क उठा और चेहरे पर मुक्का मार दिया।

विज्ञापन
100 year old grandmother punched jaw broken grandson got angry when asked about missing money arrested
हैलट में भर्ती वृद्धा - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में बक्से में रखे 20 हजार रुपये न मिलने पर पोते से पूछताछ करना 100 साल दादी को भारी पड़ गया। 28 साल के पोते ने मुक्का मारकर दादी का जबड़ा तोड़ दिया। बुरी तरह से जख्मी दादी हैलट में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है। सेन पश्चिम पारा पुलिस ने वृद्धा के बड़े बेटे की तहरीर पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया। थानाक्षेत्र के कुरौना बहादुर नगर गांव में रहने वाले मंशाराम के मुताबिक उनकी मां जगरानी करीब सौ साल की हैं।

विज्ञापन

उन्हें वृद्धा पेंशन मिलती है। पेंशन व बकरे बेचकर मिले 20 हजार रुपये उन्होंने अपने बक्से में रखे थे। बताया कि छोटे भाई रामसहाय का 28 साल बेटा ऑटो चालक बेटा रोहित उन्हीं के साथ रहता है। कुछ दिन पहले रोहित पत्नी के साथ गंगागंज स्थित ससुराल गया था।  वहां से लौटने पर दादी जगरानी ने रुपये के बारे में पूछा तो उसने जानकारी होने से इन्कार कर दिया। उन्होंने पुलिस और प्रधान को बुलवाने की धमकी दी, तो वह बुरी तरह भड़क उठा और चेहरे पर मुक्का मार दिया।
विज्ञापन

जगरानी को बिधनू सीएचसी में भर्ती कराया
वह अचेत होकर वहीं गिर पड़ीं। घटना के समय पोते का ससुर नन्हकऊ भी वहीं था। शोर सुनकर मंशाराम की पत्नी राममनी और छोटे भाई की पत्नी सोमवती बचाने पहुंचे, तो रोहित और उसके ससुर उन्हें भी धमकाया और भाग निकले। गंभीर हालत में जगरानी को बिधनू सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से उन्हें हैलट रेफर कर दिया गया। सेन पश्चिम पारा थाना प्रभारी कुशलपाल सिंह ने बताया कि बड़े बेटे की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed