फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   100 kg ice creams destroyed

100 किलो आइसक्रीम कराई नष्ट

Sun, 30 Jun 2019 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
100 kg ice creams destroyed
आइसक्रीम नष्ट करातीं अभिहित अधिकारी डा. प्रियंका सिंह। - फोटो : ORAI
100 किलो आइसक्रीम कराई नष्ट
विज्ञापन

फोटो-18- आईसक्रीम को नष्ट कराती अभिहित अधिकारी डा. प्रियंका सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
उरई। शनिवार को खाद्य विभाग की अभिहित अधिकारी डा. प्रियंका सिंह भदौरिया के नेतृत्व में शहर व ग्रामीण क्षेत्र में मिलावट के खिलाफ अभियान चलाया गया। टीम ने आइसक्रीम के तीन नमूने व दूध के कुल आठ नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे। इस दौरान टीम ने 100 किलो आइसक्रीम मौके पर ही नष्ट कराई।

जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले में खाद्य विभाग मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को खाद्य विभाग की टीम ने सबसे पहले एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के छौंक, कालपी स्थित चिलिंग सेंटर पर छापा मारा। इस दौरान सेंटर से दूध के कुल तीन नमूने लिए गए। इसके बाद टीम ने शहर में अवैध रूप से संचालित भैरूनाथ आइसक्रीम/फालूदा फैक्टरी पर छापा मारा। इस दौरान फैक्ट्री से रंगीन आइसक्रीम व दूध का नमूना भरा गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी आलोक वर्मा ने बताया कि यह फैक्टरी कमलेश गुर्जर पुत्र भैरू गुर्जर निवासी माणिकयास जिला भीलवाड़ा की है। मौके पर टीम को करीब 60 किलो ग्राम आइसक्रीम मिली जिले टीम ने नष्ट कराया। जिसका मूल्य 5600 रुपये है। आलोक वर्मा ने बताया कि फैक्टरी को बंद करा दिया गया है। वहीं संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसके बाद बेरी बाबा मजार स्थित जायसवाल आइसक्रीम फैक्टरी से आईस कैंडी का नमूना भरा। इसके बाद टीम ने बंबी रोड स्थित सलिल गुप्ता की दुकान से कोल्ड ड्रिंक एजेंसी पर छापा मारा गया। जिसमें लाइसेंस न होने पर नोटिस दी गई और बिग फल ब्रांड की कोल्ड ड्रिंक का नमूना लिया गया। टीम ने चंद्रनगर स्थित आइसक्रीम/बादाम शेख निर्माता प्रकाशचंद्र के यहां छापा मारा। टीम ने यहां से कुल्फी का नमूना लेकर 40 किलो आइसक्रीम नष्ट कराई। टीम ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश चंद्र, आलोक कुमार, अनिल प्रताप सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed