{"_id":"69a4868f99a588bd35015e4e","slug":"100-bigha-crops-submerged-due-to-cutting-of-rajpur-dam-track-kanpur-news-c-220-1-akb1002-139184-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: राजपुर बंबा की पटरी कटने से 100 बीघा फसल जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: राजपुर बंबा की पटरी कटने से 100 बीघा फसल जलमग्न
Mon, 02 Mar 2026 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Mon, 02 Mar 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
राजपुर (कानपुर देहात)। पिंडाथू नहर से जुड़े राजपुर बंबे की पटरी रविवार सुबह कट गई। इससे करीब 100 बीघा फसल जलमग्न हो गई। खेतों में पानी भरने से 15 किसानों की गेहूं, चना व सरसों की फसलें प्रभावित हुई हैं। किसानों में नाराजगी है। उन्होंने जिम्मेदारों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
भोगनीपुर माइनर के आलमपुर झाल से राजपुर बंबा निकला है। इस समय बंबा में पानी छोड़ा गया है। रविवार सुबह 5 बजे राजपुर-खासबरा के पास बंबा की पटरी कट गई। पटरी कटने से बंबा का पानी तेजी से किसानों के खेतों में जाने लगा। सुबह खेतों पर पहुंचे किसानों ने फसलें जलमग्न देख पटरी बांधने का प्रयास किया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। किसानों ने सिंचाई विभाग को सूचना दी। उसके बाद करीब 11 बजे कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने जेसीबी की मदद से कटी पटरी दुरुस्त कराई।
मान सिंह, अजीज, नफीस अहमद, उस्मान, कन्हैया, अमर पाल, प्रह्लाद सिंह, सियाराम, रमाकांत ने बताया कि बताया कि बंबा पटरी कटने से करीब 100 बीघा से अधिक फसलें जलमग्न हुई हैं। आरोप लगाया कि बंबा की सफाई ढंग से नहीं कराए जाने के चलते झाड़ी उगी हैं। पानी आगे नहीं बढ़ पाता और दबाव से पटरी कट जाती है। सिंचाई विभाग के अवर अभियंता अरविंद कुमार ने बताया कि कुछ किसानों ने कुलावा रखा है। इससे कटाव होने से पटरी कट गई। पानी बंद कराकर पटरी की मरम्मत करा दी गई है।