{"_id":"6ac25b901d44380db303172f","slug":"10-year-old-girl-subjected-to-brutality-in-a-locked-room-on-suspicion-of-theft-innocent-child-living-in-fear-2026-10-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: चोरी के शक में बच्ची को बंधक बना पाइप व बेल्ट से पीटा, पीठ पर पड़े पिटाई के निशान बयां कर रहे बर्बरता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: चोरी के शक में बच्ची को बंधक बना पाइप व बेल्ट से पीटा, पीठ पर पड़े पिटाई के निशान बयां कर रहे बर्बरता
Sun, 04 Oct 2026 07:28 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 04 Oct 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
चकेरी थाना क्षेत्र के कोयलानगर में 10 वर्षीय कक्षा पांच की छात्रा को इलाके में रहने वाली उसकी सहेली अपने साथ घर ले गई। इसके बाद सहेली, उसकी मौसी, मकान मालकिन समेत एक अन्य महिला ने चोरी के शक में बच्ची को बंधक बना प्लास्टिक के पाइप व बेल्ट से पीटा। उसकी पीठ पर बर्बरता के निशान देख बच्ची की मां ने आरोपियों के खिलाफ चकेरी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।
कोयलानगर निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उनके पति मजदूरी करते हैं। 30 सितंबर को बेटी स्कूल से घर लौटी। तभी बेटी की इलाके में रहने वाली सहेली आई और अपनी मां के बुलाने की बात कहकर साथ ले गई। देर तक जब बेटी घर नहीं लौटी तो महिला सहेली के घर पहुंची जहां बेटी मायूस हालत में मिली। घर आकर बेटी ने बताया कि सहेली, उसकी मौसी, उनकी मकान मालकिन व एक अन्य महिला ने उस पर चोरी का झूठा आरोप लगा पीटा। महिला बच्ची को लेकर थाने पहुंची और शिकायत की। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर जांच की जा रही है।

रात में रोती है, बाहर निकलने से भी डरती
घटना के बाद से बच्ची के मन में डर बैठ गया है। मां के मुताबिक रात को वह रोने लगती है और घटना को याद कर सहम जाती है। घर से बाहर निकलने में भी डर रही है। छात्रा ने डर के कारण स्कूल जाने से भी मना कर दिया है।