फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   10 year old boy fell in love with his own aunt, Distressed family reached to psychiatrist

मौसी की दिवानगी..परेशान परिवार: 10 साल के किशोर को हुई मोहब्बत, कई बार कर चुका है अश्लील हरकतें

Tue, 21 Feb 2023 02:40 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 21 Feb 2023 02:40 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में खाला की दीवानगी में एक किशोर ऐसा उलझा है कि पूरा परिवार परेशान है। उसको 10 साल की उम्र में खाला से मोहब्बत हो गई थी और वो कई बार अश्लील हरकतें भी कर चुका है।

विज्ञापन
10 year old boy fell in love with his own aunt, Distressed family reached to psychiatrist
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर देहात में एक अजीबों गरीब मामला सामने आया है। एक 10 साल के किशोर को अपनी ही खाला से मोहब्बत हो गई है। इस मोहब्बत में मां और बेटे जैसा प्यार नहीं, बल्कि किशोर के मन में खाला को लेकर प्रेमिका वाली मोहब्बत पनप रही है।

विज्ञापन

वह कई बार अश्लील हरकत तक चुका है। जिसको लेकर पूरा परिवार परेशान है। गुरुवार को खाला किशोर को लेकर जिला अस्पताल आई। अकबरपुर ब्लॉक के बारा क्षेत्र के रहने वाले प्राइवेट कर्मी के परिवार में पत्नी, चार बच्चे हैं। इसी घर में सास और साली भी रहती हैं।
विज्ञापन

प्राइवेट कर्मी के सबसे छोटे बेटे की उम्र 10 वर्ष है। वह पिछले कई माह से घर में पिता से अश्लील बातें और गाली-गलौज तक करता आ रहा। साथ ही खाला से मोहब्बत करता है। अपने अब्बू से वह यहां तक बोल चुका है कि मेरी शादी खाला से ही करवाना, कई बार घर में अश्लील हरकतें भी कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हरकतें बढ़ीं, तो परिवार हुआ परेशान
उम्र छोटी होने की वजह से पहले घर के लोग अनदेखी करते रहे। धीरे-धीरे उसकी हरकतें बढ़ीं, तो परिवार के लोग तनाव में आ गए। हाल यह है कि खाला को किसी भी गैर मर्द के सामने निकलने तक नहीं देता और अगर वह जबदस्ती निकलने का प्रयास भी करें, तो उन्हें मुंह बांधकर निकलने को कहता है।

मनोचिकित्सक के पास पहुंचे परिजन
परिवार के लोगों ने उसे बहुत समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह किसी की सुनने को तैयार नहीं और हर दिन उसकी हरकत बढ़ती जा रही।  किशोर की हरकतों से अजीज मौसी गुरुवार को उसे लेकर  जिला अस्पताल पहुंची। यहां मनोचिकित्सक डॉ. धर्मवीर चौधरी को पूरी कहानी बताई। डॉक्टर ने कुछ दवाएं दी हैं।  

कहीं पोर्न फिल्म का तो नहीं है असर
मनोचिकित्सक डॉ. धर्मवीर चौधरी ने बताया कि अगर बच्चा मोबाइल में पोर्न वीडियो देखता है तो कई बार उसके अंदर वीडियो की भावनाएं आ जाती हैं। ऐसे में वह इस तरह की हरकतें करने लगता। 

शुक्रवार को किशोर और उसकी मां को बुलाया गया है। दोबारा काउंसलिंग की जाएगी। सिटी स्कैन कराया जाएगा, ताकि पता चले कि दिमाग में क्या कुछ कमी है।  -डॉ. धर्मवीर चौधरी, मनोचिकित्सक, जिला अस्पताल 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed