{"_id":"5d3a9ed08ebc3e6cee20b6ac","slug":"10-year-old-boy-dies-in-bus-accident-at-unnao","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेेज रफ्तार बस की चपेट में आकर 10 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेेज रफ्तार बस की चपेट में आकर 10 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर लगाया जाम
Fri, 26 Jul 2019 12:04 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 26 Jul 2019 12:04 PM IST
विज्ञापन
घटना के बाद से उन्नाव अचलगंज मार्ग पर लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव जिले के अचलगंज थानाक्षेत्र में शुक्रवार सुबह रोडवेज बस से कुचलकर बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने की बस में तोड़फोड़ शुरु कर दी। इसके बाद गुस्साए लोगों ने रोड पर जाम लगा दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को समझाने का प्रयास किया लेकिन किसी ने एक नहीं सुनी। उन्नाव में अचलगंज के बेथर गांव के पास शुक्रवार सुबह अनियंत्रित बाइक रोडवेज बस की चपेट में आ गई।
जिससे बाइक पर बैठा बच्चा उछल कर सड़क पर जा गिरा। बस के पहिये के नीचे आने से 10 साल के बच्चे की मौत हो गयी। जबकि बाइक चला रहा मामा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने बस में तोड़फोड़ शुरु कर दी। बच्चे के पिता बदरका निवासी सुरेश ने बताया कि बेटा प्रियांशु (10) दो दिन पूर्व ननिहाल बेथर गांव गया हुआ था।
शुक्रवार सुबह वह मामा दीपू के साथ बेथर बाजार में आम लेने गया था। तभी हादसा हो गया। हादसे के बाद अचलगंज रायबरेली मार्ग पर जाम लगा है।