फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   10 monkeys found dead under suspicious circumstances, suspected of poisoning

Auraiya: संदिग्ध हालात में 10 बंदर मिले मृत, जहर देकर मारने की आशंका, जांच के लिए विसरा बरेली इंस्टीट्यूट भेजा

Sat, 28 Jan 2023 05:58 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 28 Jan 2023 05:58 PM IST
सार

अजीतमल कोतवाली परिसर में शनिवार को एक साथ दस बंदरो की मौत से हड़कंप मच गयर। पशु चिकित्सकों ने जांच के बाद विसरा सुरक्षित किया है। साथ ही, बीमारी फैलने की आशंका को लेकर भी जांच की गई है।
 

विज्ञापन
10 monkeys found dead under suspicious circumstances, suspected of poisoning
बंदरों की मौत के बाद जांच करते पशु चिकित्सक डॉ. कैलाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले के अजीतमल कोतवाली परिसर में बने आवास के पास व छत पर शुक्रवार सुबह 10 बंदर मृत मिले। बीमारी फैलने से बंदरों की मौत होने की बात कह लोगों ने पशु चिकित्सकों को बुलाया। डॉक्टरों ने बंदरों का पोस्टमार्टम कर विसरा जांच के लिए बरेली भेजा है।

विज्ञापन

डॉक्टरों ने बंदरों की मौत जहर सेवन से होने की आशंका जताई है। कोतवाली परिसर में ही पुलिस कर्मियों के आवास हैं। इन आवासों के आस पास काफी संख्या में बंदर रहते हैं। शुक्रवार रात को कुछ बंदर अचेत नजर आए। लोग ठंड के कारण उनके ठिठुरने व अचेत होने को अनदेखा कर गए।
विज्ञापन

सुबह छत और परिसर के आस पास 10 बंदर मृत मिले। इसकी जानकारी कोतवाली के पुलिस कर्मियों ने कोतवाली प्रभारी शशिभूण मिश्रा को दी। कोतवाल ने पशु चिकित्सक डॉ. कैलाश को बुलाया। डॉक्टर टीम के साथ पहुंचे और छानबीन की। मौत संदिग्ध समझ कर सभी का पोस्टमार्टम कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. कैलाश ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला जहर सेवन का लग रहा है। विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए बरेली इंस्टीट्यूट भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कारण स्पष्ट हो सकेगा। उन्होंने बंदरों में किसी भी तरह की महामारी फैले होने की आशंका से इनकार किया है।

टंकियों में डलवाया ब्लीचिंग पाउडर
एकाएक बंदरों की मौत और कुछ बंदरों के अचेत मिलने से लोगों ने माहामारी फैलने की आशंका जताई। बंदरों के पानी की टंकी पर बैठे रहने और कुछ कालोनी की पानी की टंकियां खुली होने पर सीएचसी से टीम भी जांच के लिए बुलाई गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अवनीश कुमार ने जांच पड़ताल की।

सुरक्षा के लिहाज से सभी टंकियों को साफ कराने के साथ ही ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया गया है। डॉ. अवनीश ने बताया कि अभी तक किसी भी तरह की बीमारी के लक्षण नहीं दिखे हैं। लोगों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। क्लोरीन व ब्लीचिंग का छिड़काव करा दिया गया।

पुलिस ने कराया अंतिम संस्कार
कोतवाल शशि भूषण मिश्रा ने बताया कि बंदरों के मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद बंदरों का विधि विधान के साथ अंतिम संस्कार कराया गया है। यदि किसी ने खाने में कोई जहरीली चीज डाली है, इसकी जानकारी पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed