फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   10 lakh rupees stolen from warehouse by breaking the wall near the outpost

Kanpur News: चौकी के पास दीवार तोड़कर गोदाम से 10 लाख की चोरी

Fri, 13 Mar 2026 02:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
10 lakh rupees stolen from warehouse by breaking the wall near the outpost
कानपुर। कलक्टरगंज थानाक्षेत्र की कोपरगंज चाैकी से 100 मीटर की दूरी पर प्लास्टिक बारदाना-तिरपाल कारोबारी के गोदाम की दीवार तोड़कर चोर 10 लाख का माल चोरी कर ले गए। सीसीटीवी फुटेज में नकाबपोश दो चोर दिखे हैं। एक माह के भीतर कलक्टरगंज क्षेत्र में 10वीं चोरी से व्यापारी आक्रोशित हैं।।
विज्ञापन


कलक्टरगंज निवासी अनिकेत उर्फ राहुल गुप्ता का राजकुमार एंड संस के नाम से प्लास्टिक बारदाना-तिरपाल का होलसेल कारोबार है। बताया कि होली की छुट्टियों के कारण वह पत्नी के साथ बाहर घूमने गए थे। गुरुवार को लौटने पर उन्हें चोरी का पता चला। गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरे में दो नकाबपोश चोर कैद हुए हैं। चोरों ने आठ मार्च को रात 12:56 बजे गोदाम में प्रवेश किया था। उन्होंने गोदाम के पीछे रेलवे की खाली जमीन का रास्ता इस्तेमाल किया। चोरों ने 250 पीस तिरपाल चुराया और सीसीटीवी कैमरे भी बंद कर दिए।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर कलक्टरगंज थाना प्रभारी विनय तिवारी और एसीपी आनंद ओझा मौके पर पहुंचे। व्यापार मंडल के महामंत्री कृपाशंकर त्रिवेदी और अन्य व्यापारियों ने एसीपी से जल्द खुलासे की मांग की। उनका कहना है कि पिछली चोरियों का भी अभी तक खुलासा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित कारोबारी राहुल के अनुसार, करीब ढाई महीने पहले बगल में उनके चाचा ब्रजेश कुमार गुप्ता के यहां से तीन लाख रुपये की प्लास्टिक की बोरियों की चोरी हुई थी। पीड़ित ने शिकायत भी की लेकिन पुलिस केवल खानापूर्ति करके चली गई।


कलक्टरगंज थानाक्षेत्र में एक माह की भीतर हुईं ताबड़तोड़ चोरियों के खुलासे न हो पाने के कारण बुधवार को ही क्राइम मीटिंग में पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने कलक्टरगंज थाना प्रभारी विनय तिवारी को फटकार लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed