फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   10 freight trains ran on Dedicated Freight Corridor for the second day

डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर दूसरे दिन दौड़ीं 10 मालगाड़ियां, भाऊपुर के बाद मेन लाइन से ही जाएंगी गाड़ियां

Thu, 31 Dec 2020 09:40 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 31 Dec 2020 09:40 AM IST
विज्ञापन
10 freight trains ran on Dedicated Freight Corridor for the second day
ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर - फोटो : सोशल मीडिया
कानपुर के भाऊपुर से खुर्जा तक शुरू हुए डेडिकेटेट फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) से दूसरे दिन बुधवार को 10 मालगाड़ियों का आवागमन हुआ। पांच गाड़ियां इधर से गईं और पांच गाड़ियां उधर से आईं। कुछ मालगाड़ियां 116 वैगन तो कुछ इससे कम की रहीं। यह फ्रेट कॉरिडोर कहीं भी प्रदेश की राजधानी लखनऊ को कनेक्ट नहीं करता है।
विज्ञापन


ऐसे में खुर्जा की ओर से चलीं जिन मालगाड़ियां को लखनऊ या इससे आगे जाना होगा, वे भाऊपुर से मेन लाइन पर आ जाएंगी। इसके बाद सेंट्रल स्टेशन से होकर लखनऊ की ओर जाएंगी। यूं तो कानपुर से होकर गुजरने वाली करीब 80 फीसदी मालगाड़ियों का रूट लखनऊ नहीं होता है, लेकिन 20 फीसदी मालगाड़ियां लखनऊ रूट पर जाती हैं। 
विज्ञापन


 

प्रयागराज की ओर जाने वाली गाड़ियां भाऊपर के बाद मेन लाइन पर ही
अभी डीएफसी दिल्ली रूट के समानांतर खुर्जा से भाऊपुर तक ही चालू हुआ है। ऐसे में प्रयागराज जाने वाली मालगाड़ियां कानपुर के गोविंदपुरी स्टेशन से जूही यार्ड, चंदारी, सुजातगंज, होते हुए चलेंगी।

दिसंबर 2021 में जब भाऊपुर से प्रयागराज केे सुजातपुर स्टेशन तक डीएफसी बन जाएगा तो मालगाड़ियां मेन लाइन पर नहीं आएंगी। वहीं, दिल्ली से खुर्जा तक मालगाड़ियां मेन रेल लाइन पर ही आएंगी। इसके बाद डीएफसी पर शिफ्ट होंगी। मार्च-2021 में न्यू खुर्जा से दादरी तक डीएफसी के पूरा होने से मेन लाइन पर निर्भरता खत्म हो जाएगी।

डीएफसी का ट्रैक मेन रेल लाइन से ज्यादा क्षमता का है, क्योंकि इसमें डेढ़ किलोमीटर तक लंबी मालगाड़ी को रोककर लूप लाइन से दूसरी लंबी मालगाड़ी गुजारी जा सकती है। मुख्य रेल लाइन में कुछ ही स्टेशन ऐसे हैं, इसलिए उसमें लंबी मालगाड़ियां नहीं चल पाती हैं।
बृजेश स्मिथ, सहायक परियोजना प्रबंधक, डीएफसी न्यू भाऊपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed