फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   10 accused of robbery and theft arrested in Hamirpur, police recovered cash pistol cartridges and vehicle

Hamirpur: लूट-चोरी के 10 आरोपी गिरफ्तार, नगदी...तमंचा-कारतूस और वाहन बरामद, ऐसे देते थे वारदात को अंजाम

Fri, 10 Mar 2023 10:11 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 10 Mar 2023 10:11 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में हुई लूट और चोरी की कई वारदातों का खुलासा करते हुए पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से असलहा, कारतूस, वाहन सहित नगदी भी बरामद की गई है।

विज्ञापन
10 accused of robbery and theft arrested in Hamirpur, police recovered cash pistol cartridges and vehicle
पुलिस की गिरफ्त में पकड़े गए आरोप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लूट और चोरी की छह मामलों का खुलासा करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेजा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 24,570 रुपये की नगदी सहित छह तमंचा व तीन वाहनों को बरामद किया है।

विज्ञापन

एएसपी मायाराम वर्मा ने बताया कि राठ पुलिस ने लूट व चोरी की दो घटनाओं के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया कि वाहन स्वामी/चालक इंदल सिंह निवासी ग्राम नगला मानधाती फिरोजाबाद ने तहरीर देकर बताया कि पिछले तीन मार्च को वह बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सड़क किनारे ट्रक खड़ा करके आराम कर रहा था।
विज्ञापन

तभी अज्ञात बदमाशों ने ट्रक की खिड़की का शीशा तोड़कर तमंचे के बल पर उससे 15 हजार रुपये लूट ले गए। पुलिस ने शुक्रवार को तीन आरोपी परा राठ निवासी मुन्नू उर्फ पुष्पेंद्र सिंह, न्यूरीबासा जलालपुर निवासी करन राजपूत व नंदना राठ निवासी आकाश को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों से ये सामान हुआ बरामद
 इनके कब्जे से एक तमंचा कारतूस, तीन मोबाइल, 14570 रुपये, एक लोडर वाहन बरामद किया है। वहीं दूसरे मामले में एएसपी ने बताया कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे में पिछली 28 फरवरी की रात ट्रकों के शीशे तोड़कर चालक व परिचालक के साथ मारपीट कर बदमाश 10 हजार रुपये लूट ले गए थे।

बताया कि आरोपी मांझखोर सरीला निवासी धनपत अनुरागी ,महेरा बिवांर निवासी राघवेंद्र उर्फ रग्घू राजपूत व पहरा जरिया निवासी नीलेंद्र उर्फ नीलू को गिरफ्तार कर उनके पास से दो तमंचा कारतूस, एक लोडर व लूट के चार हजार रुपये बरामद किए गए हैं।

संदिग्ध स्कॉर्पियो को घेरकर पकड़ा
वहीं तीसरी मामले में मुस्करा पुलिस ने लूट व चोरी के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे में चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन को रोका गया। बताया कि पुलिस को देखकर वाहन चालकों ने भागने का प्रयास किया।

इनको पुलिस टीम ने घेर कर पकड़ लिया, जिनके पास से तीन तमंचा कारतूस, एक चाकू, एक लोहे की रॉड़, दो पर्स, तीन मोबाइल व छह हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने भैंसाय मुस्करा निवासी हृदेश राजपूत ,कदौरा जलालपुर निवासी आशीष राजपूत, गहरौली मुस्करा निवासी आकाश राजपूत व जलालपुर निवासी बृजेंद्र राजपूत को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed