{"_id":"5d62d2dd8ebc3e01366291bf","slug":"1-87-crore-fraud-report-on-pvr-md-and-manager","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीवीआर एमडी व मैनेजर पर 1.87 करोड़ की धोखाधड़ी की रिपोर्ट, फिल्म प्रमोशन के नाम पर रूपये हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीवीआर एमडी व मैनेजर पर 1.87 करोड़ की धोखाधड़ी की रिपोर्ट, फिल्म प्रमोशन के नाम पर रूपये हड़पे
Mon, 26 Aug 2019 12:14 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 26 Aug 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के जूही निवासी एक फिल्म डायरेक्टर ने कोर्ट के आदेश पर पीवीआर सिनेमा के प्रबंध निदेशक अजय बिजली और मैनेजर शालू सभरवाल पर 1.87 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और जान से मारने समेत अन्य संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
ट्रांसपोर्ट नगर निवासी मनु प्रशांत की मेसर्स ब्लू फॉक्स मोशन पिक्चर प्राइवेट लिमिटेड के नाम से फर्म है। उनका काम बॉलीवुड, भोजपुरी और पंजाबी फिल्ड इंडस्ट्री में है। मनु के मुताबिक 10 अक्तूबर 2017 में जिआ और जिआ फिल्म के प्रमोशन के लिए पीवीआर मैनेजर शालू सभरवाल और प्रबंध निदेशक अजय बिजली ने उनसे संपर्क कर देशभर के पीवीआर सिनेमा घरों में फिल्म का प्रमोशन का सौदा किया।

उन्होंने पीवीआर को 3.50 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया। इसके अलावा करीब 25 से 30 लाख रुपये और इसी काम के लिए कई बार में दिए। इसके एवज में 200 रुपये के हिसाब से 1.75 लाख कूपन पीवीआर ने मनु प्रशांत को उपलब्ध कराए।
शर्त के मुताबिक इन कूपन की बिक्री पर 28 प्रतिशत जीएसटी हटाकर अन्य रकम का दोनों के बीच 50-50 प्रतिशत मिलना था। मनु ने बताया कि फिल्म रिलीज होने के एक माह बाद गुडगांव (हरियाणा) स्थित पीवीआर के कार्यालय हिसाब के लिए पहुंचे। शर्त के मुताबिक दो करोड़ पांच लाख 80 हजार रुपये पीवीआर को देने थे।
मगर पीवीआर की तरफ से 2018 में केवल 49 लाख 22 हजार 656 रुपये उनके खाते में जमा कराए गए। बाकी का 1.87 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया गया। आरोप है कि रुपये मांगने पर चार जुलाई को आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। जूही थाने में शिकायत करने पर जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो प्रशांत ने कोर्ट के जरिए रिपोर्ट दर्ज कराई।