फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   1.5 lakhs were recovered from a student by showing fear of sending him to jail, inspector and constable suspen

UP: चरस, धमकी...और छात्र से वसूले 1.5 लाख, कानपुर पुलिस के दरोगा व सिपाही निलंबित, जानें क्या है मामला

Tue, 30 Jan 2024 12:36 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 30 Jan 2024 12:36 PM IST
सार

Kanpur News: कोहना थाने के दरोगा और सिपाही ने अपराधी संग मिलकर छात्र से वसूली की। मामले में दरोगा व सिपाही को निलंबित कर दिया गया है।  

विज्ञापन
1.5 lakhs were recovered from a student by showing fear of sending him to jail, inspector and constable suspen
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में बीटीसी छात्र को चरस में जेल भेजने का डर दिखाकर कोहना थाने के एक दरोगा और सिपाही ने शातिर अपराधी की मदद से 1.5 लाख रुपये वसूल लिए। पीड़ित छात्र ने सोमवार को सीपी से शिकायत की तो डीसीपी सेंट्रल ने प्रारंभिक जांच में मिले साक्ष्य के आधार पर दरोगा व सिपाही को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन

साथ ही एसीपी कर्नलगंज को विस्तृत जांच के आदेश दे दिए। डिप्टी पड़ाव निवासी बीटीसी छात्र नितिन त्रिपाठी कोचिंग भी पढ़ाता है। बताया कि 23 जनवरी को कोचिंग पढ़ाकर लौट रहा था। तभी पड़ोसी वासु सोनकर ने स्कूटी मांगते हुए कुछ देर में आने की बात कही। इसके बाद वह आया और मोतीझील चलने की बात कही।

विज्ञापन

वह वासु के साथ वहां पहुंचा, तो वासु निजी काम की बात कहकर चला गया। आरोप है कि कार से कोहना थाने के रानीघाट चौकी इंचार्ज कपिल यादव और सिपाही राहुल वर्मा स्थानीय अपराधी वासु सोनकर के साथ आए। कार में जबरन बैठा लिया। स्कूटी में आधा किलो चरस मिलने की बात कहते हुए कोहना थाने ले गए।

दरोगा व सिपाही को निलंबित कर दिया गया
नितिन का आरोप है कि 1.5 लाख रुपये लेकर उसे थाने से बिना लिखापढ़ी के छोड़ दिया। नितिन का कहना है कि उसका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। डीसीपी सेंट्रल प्रमोद कुमार ने बताया कि एसीपी कर्नलगंज की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर दरोगा व सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही एसीपी कर्नलगंज को विस्तृत जांच क आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन

सिपाही का हो चुका है ट्रांसफर
कोहना थाने के जिस सिपाही राहुल वर्मा पर छात्र नितिन वर्मा ने आरोप लगाया है, उसका पिछले साल एक अक्तूबर को बेकनगंज थाने के लिए तबादला हो चुका है। उसने अपनी रवानगी नहीं कराई, बल्कि वह पुलिस लाइन चला गया। वहां से एक महीने बाद वापस कोहना थाने आ गया। घटना के बाद रविवार को उसकी बेकनगंज थाने के लिए रवानगी कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed