फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   1.5 lakh cash and 12 lakh jewelery stolen

डेढ़ लाख नकद व 12 लाख के जेवर चोरी

Sat, 04 Sep 2021 01:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
1.5 lakh cash and 12 lakh jewelery stolen
कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली के बलिहारा गांव में गुरुवार रात चोरों ने एक घर में धावा बोलकर करीब 12 लाख के जेवरात व डेढ़ लाख रुपये नकद चोरी कर लिए। शुक्रवार की सुबह घर के पीछे स्थित खेतों में अलमारी व बक्से टूटे पड़े मिले। घटना की जानकारी पर बारा चौकी इंचार्ज ने डॉग स्क्वॉड के साथ जांच की। मामले में अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन

बलिहारा गांव के किसान शिव स्वरूप के बेटे बलजीत की अकबरपुर में लोहे के दरवाजा व खिड़की बनाने की दुकान है। वहीं दूसरा बेटा संजीत एक फाइनेंस कंपनी में जॉब करता है। सभी एक ही घर में रहते हैं। गुरुवार रात खाना खाने के बाद सभी सो गए। इस दौरान घर में घुसे चोर कमरे में रखी अलमारी व बक्से घर से उठाकर खेतों में ले गए।
विज्ञापन

वहीं संजीत के कमरे में रखी अलमारी की चाभी मिलने से नकदी व जेवर पार कर दिए। सुबह नींद खुलने पर कमरों के दरवाजे खुले, सामान बिखरा पड़ा मिलने से घर वालों को चोरी की जानकारी हुई। छानबीन में अलमारी व बक्सा खेतों में टूटा पड़ा मिला। संजीत ने इसकी सूचना यूपी 112 पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कोतवाल को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद बारा चौकी इंचार्ज अनुज कुमार पहुंचे। डॉग स्क्वॉड बुलाकर चोरों का सुराग लगाने की कोशिश की गई। संजीत ने 12 लाख रुपये के जेवर व डेढ़ लाख रुपये नकद चोरी होने की तहरीर पुलिस को दी है। इंस्पेक्टर तुलसीराम पांडेय ने बताया कि घटना की सूचना पर चौकी इंचार्ज को मौके पर भेजा गया था। छानबीन की जा रही है।
युवक पर लगाया नकदी व जेवर चोरी का आरोप
झींझक। कंचौसी रोड पर स्थित परी पैलेस में किराए पर रह रहे व्यक्ति ने चिरखिरी गांव निवासी एक युवक पर घर में घुसकर नगदी, जेवर व बकरी चोरी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच शुरू की है। मंगलपुर थाना के लालपुर गांव निवासी मानसिंह झींझक कस्बा के कंचौसी रोड पर परी पैलेस में एक कमरा लेकर किराए पर पत्नी के साथ रहता है।

उसने पुलिस को बताया कि गुरुवार रात चिरखरी गांव के एक युवक ने घर में घुस बक्सा तोड़ दिया और उसमें रखे दस हजार रुपये, जेवर व बकरी चोरी कर ले गया। चौकी प्रभारी झींझक आनंद शर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। जांचकर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed