फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Zilla Panchayat president and her husband accused of kidnapping father

Kannauj News: जिपं अध्यक्ष व उनके पति पर पिता के अपहरण का आरोप

Wed, 08 Apr 2026 10:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
Zilla Panchayat president and her husband accused of kidnapping father
छिबरामऊ। इंदरगढ़ क्षेत्र के ग्राम मढ़पुरा निवासी एक युवक ने जिला पंचायत अध्यक्ष व उनके पति पर उसके मामा के अपहरण का आरोप लगाया है। पीड़ित युवक ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है। युवक ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन




ग्राम मढ़पुरा निवासी रामकिशोर का आरोप है कि 12 वर्ष पहले उनकी पुत्री प्रिया शाक्य ने छिबरामऊ विकास खंड के लक्षीराम नगला गांव के ओमकार शाक्य से विवाह कर लिया था। तभी से प्रिया के पिता रामप्रकाश जोकि मामा लगते हैं, उनके साथ रह रहे थे। प्रेम विवाह का विरोध करने पर यह दोनों उससे व छिबरामऊ के आवास विकास काॅलोनी निवासी बेटे प्रबल से रंजिश मानने लगे। आरोप है कि सात अप्रैल को 12 बजे प्रिया, ओमकार साथियों के साथ उसके मढ़पुरा स्थित घर पर पहुंचे और जबरन उन्हें गाड़ी में बैठाकर अपने साथ ले गए। इस दौरान विरोध करने पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया गया है। घटना के बाद से मामा का कोई सुराग नहीं लग सका है, जिससे परिजनों में चिंता व्याप्त है। कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि पारिवारिक मामला है। अपहरण का आरोप बेबुनियाद है।
विज्ञापन



इलाज के लिए पिता को साथ लाए : प्रिया शाक्य

जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य ने बताया कि पिता रामप्रकाश शाक्य मायके मढ़पुरा में अकेले रहते हैं। उनका स्वास्थ्य खराब होने की जानकारी होने पर मां व भाई के साथ वहां से बुला लाए। मां और भाई की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। राजनीतिक छवि धूमिल करने के उद्देश्य से उनके बेबुनियाद अपहरण का आरोप लगाया जा रहा है। वहीं, जिला पंचायत अध्यक्ष के पति ओमकार शाक्य ने आरोपों को सिरे से नकारा है, उन्होंने कहा कि कुछ लोग इस मामले को बेवजह तूल दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed