फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Zardozi clothes worth lakhs of rupees in bus-truck

बस-ट्रक में स्वाहा हुए लाखों कीमत के जरदोजी के कपड़े

Thu, 16 Jan 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Zardozi clothes worth lakhs of rupees in bus-truck
छिबरामऊ। जीटी रोड पर घिलोई के सामने हुए बस-ट्रक हादसे में लाखों रुपये कीमत के जरदोजी के कपड़े राख हो गए हैं। इन महंगे कपड़ों को जयपुर लेकर जा रहा युवक भी घायल हुआ था। प्रशासन ने घायल को महज 50 हजार की आर्थिक सहायता मुहैया कराई है। युवक के मुताबिक करीब दो लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

जीटी रोड बाईपास स्थित हर्ष मोटर्स गैराज में काम करने वाले मोहल्ला चौधरियान निवासी राहुल खां पुत्र शैलू खां ने बताया कि भाई आजम खां जरदोजी का काम करता है। वह यहां से लहंगे, जरी की साड़ियां सहित महंगे कपड़े तैयार करवाकर जयपुर ले जाकर बिक्री करता था। हादसे के दिन उसने भाई आजम को दो लाख रुपये से अधिक के जरदोजी के कपड़े के साथ स्लीपर बस में बैठाया था। घिलोई पहुंचते ही बस हादसे का शिकार हो गई। आजम शीशे तोड़कर बाहर निकल आया। घायलावस्था में उसे सौ शय्या अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया। हालत गंभीर होने पर तिर्वा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया था। यहां आजम को शासन से 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मुहैया कराई गई। आजम का हादसे में दो लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। नुकसान के कारण आजम के सामने आर्थिक तंगी की स्थिति पैदा हो गई है। ऐसे में घायल आजम के भाई व अन्य परिजनों ने प्रशासन से नुकसान के अनुसार मुआवजा दिलवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed