{"_id":"64b833c5103dd9bc1e070184","slug":"youths-who-went-to-ask-for-loan-were-beaten-and-injured-kannauj-news-c-214-1-knj1003-723-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: उधारी मांगने गए युवकों को पीटकर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: उधारी मांगने गए युवकों को पीटकर किया घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
छिबरामऊ। नगर के मोहल्ला इब्राहिमगंज मेें उधारी मांगने पर दो युवकों को मारपीट कर घायल कर दिया गया। युवकों ने आरोपियों पर धर्म परिवर्तन करने का भी दबाव बनाने का आरोप लगाया है। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
नगर के मोहल्ला इब्राहिमगंज निवासी राहुल शर्मा ने बताया कि उसकी लोहे की दुकान है। कुछ समय पहले मोहल्ले के ही एक युवक ने दुकान से 42 हजार रुपये के स्टील के पाइप उधार लिए थे। कई बार रुपये मांगने पर वह आनाकानी कर रहा था। बुधवार को वह गीतापुरम कॉलोनी निवासी राहुल प्रताप सिंह के साथ युवक की दुकान पर जाकर उधारी मांगने गया तो वहां पर मौजूद सात युवक उसे लाठी-डंडों से मारने पीटने लगे और अवैध असलहें दिखाकर कहने लगे कि यदि धर्म परिवर्तन कर लो तो वह रुपये आज ही दे देंगे। यदि उसे बाद नहीं मानोंगे तो यहीं पर समाधी बना देंगे। शोरगुल सुनकर आए लोगों ने बचाया तो आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उन पर भी फायर कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से मामले की शिकायत की। इस संबंध में कोतवाल अजय पाठक ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।